सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

संक्षेप:

ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया की सैन फ्रांसिस्को से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की उड़ान से जुड़ा है, जिसमें तकनीकी खराबी आने के बाद उसे मंगोलिया की ओर डायवर्ट किया गया है।

Nov 03, 2025 06:34 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एक बार फिर एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उसे डायवर्ट किया गया है। ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया की सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की उड़ान से जुड़ा है, जिसमें तकनीकी खराबी आने के बाद सोमवार को उसे मंगोलिया को उलानबटार में ऐहतियातन आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। एयरलाइन्स के आधिकारिक बयान के अनुसार, विमान उलानबटार में सुरक्षित उतर गया है और आवश्यक जाँच से गुजर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एयर इंडिया की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली आ रहे विमान AI174 की मंगोलिया के उलानबटार में एहतियातन लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि उड़ान चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था।

read moreये भी पढ़ें:
सबसे लकी, लेकिन हर दिन… एयर इंडिया क्रैश में जिंदा बचे इकलौते शख्स को क्या दुख

यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिशें जारी

बयान में कहा गया है, “विमान उलानबटार में सुरक्षित रूप से उतर गया है और आवश्यक जाँच से गुजर रहा है। हम सभी यात्रियों की सहायता के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और साथ ही सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया में, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

विदेश मंत्रालय के अधिकारी कर रहे मदद

उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस उड़ान का संचालन एक बोइंग 777 विमान कर रहा था। एयरलाइंस की तरफ से विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी मंगोलिया में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।