एयर इंडिया ने दी राहत, टिकट की बढ़ती कीमतों के बीच तय कर दी सीमा; टॉप-5 न्यूज
इंडिगो की उड़ानों में बाधा के कारण कई मार्गों पर हवाई यात्रा का किराया बढ़ जाने के मद्देनजर सरकार ने हवाई किराए पर ऊपरी सीमा लागू कर दी। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने लगातार पांचवें दिन सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद काशी और मथुरा विवाद पर बात होने लगी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इससे जुड़े एक सवाल पर साफ-साफ कहा कि हम सभी जगह पहुंचेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी-मथुरा विवाद से जुड़े सवाल पर कहा कि सभी जगह पहुंचेंगे और पहुंच चुके हैं। वहीं, लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने ऑफिस के बाद डिस्कनेक्ट होने के अधिकार को लेकर शुक्रवार को विधेयक पेश किया। इस विधेयक का नाम 'द राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025' है। लाइव हिन्दुस्तान पर शनिवार की टॉप-5 न्यूज...
एयर इंडिया ने दी राहत, टिकट की बढ़ती कीमतों के बीच तय कर दी सीमा
एयर इंडिया ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर किराए सीमित करने शुरू कर दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन क्षेत्र में जारी रुकावटों के कारण बढ़े हुए टिकट दामों को रोकने का निर्देश दिया था। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 4 दिसंबर से सभी नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों में इकोनॉमी किराए को सीमित किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
ऑफिस के बाद भी आती है बॉस की कॉल, अब ना उठाने का मिलेगा अधिकार; संसद में बिल पेश
लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने ऑफिस के बाद डिस्कनेक्ट होने के अधिकार को लेकर शुक्रवार को विधेयक पेश किया। इस विधेयक का नाम 'द राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025' है। इसके तहत कंपनियों या संस्थाओं पर अपने कर्मचारियों के वेतन के 1 प्रतिशत की दर से जुर्माना लगाया जाएगा, अगर वे विधेयक की शर्तों का पालन नहीं करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अयोध्या के बाद मथुरा-काशी विवाद पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- सभी जगह पहुंचेंगे
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद काशी और मथुरा विवाद पर बात होने लगी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इससे जुड़े एक सवाल पर साफ-साफ कहा कि हम सभी जगह पहुंचेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी-मथुरा विवाद से जुड़े सवाल पर कहा कि सभी जगह पहुंचेंगे और पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…
भारत में कब तक रहेंगी शेख हसीना? जयशंकर ने दे दिया जवाब, बांग्लादेश पर तीखा तंज
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में ठहरने को उनकी निजी पसंद बताया। उन्होंने कहा कि इसका निर्णय उन परिस्थितियों से प्रभावित है जिनके चलते वे भारत आईं। 78 वर्षीय शेख हसीना पिछले साल अगस्त में भारत आई थीं, जब बांग्लादेश में उनकी 15 साल की सत्ता का अंत हिंसा के बीच हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…
अल्लाहु अकबर के नारे, बंगाल में हुमायूं कबीर ने 'बाबरी मस्जिद' का किया शिलान्यास
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित मस्जिद का शिलान्यास किया। कबीर ने मंच पर मौजूद धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा। पढ़ें पूरी खबर…





