नींद की गोली लेता था एयर इंडिया का पायलट, उड़ान से पहले पार्टी; हवा में 300 फीट गिर गई थी फ्लाइट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विमान में 137 यात्री सवार थे। वहीं चालक दल में दो पायलट और छह केबिन क्रू शामिल थे। घटना में 20 यात्री और चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए थे। अब पायलट को लेकर हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं।

Air India phucket to delhi flight pilot took sleeping pills
नींद की गोली लेता था एयर इंडिया का पायलट

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान का पायलट नींद की गोली लेता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की आंतरिक फ्लाइट सेफ्टी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। इससे पहले विमान के टर्बुलेंस का शिकार होने के बाद शुरू हुई जांच में पता चला है कि घटना के वक्त पायलट ने गांजा पिया था। बता दें कि एयर इंडिया का एयरबस ए320 विमान बीते 04 अगस्त को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान अचानक हवा में 300 फीट गिर गया जिससे कई यात्री घायल हो गए। बाद में विमान स्थिर कराया गया और दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई।

जांच के दौरान पायलट ने बताया है कि उसे काफी समय से नींद ना आने की दिक्कत है। अपना पक्ष रखते हुए पायलट ने बताया है कि पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर वो नींद की गोली खाता है। पायलट ने यह भी बताया कि पहली उड़ान के लिए एयरपोर्ट पर देर रात बारह बजकर 10 मिनट पर रिपोर्ट करना होता है। इसके लिए आपको दस बजे से तैयारी शुरू करनी होती है। ऐसे में पूरी नींद संभव नहीं है। उसने कहा है कि फुकेट में उतरने के बाद होटल तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है, इसका सीधा असर नींद पर होता है।

घटना के वक्त सीट पर नहीं था पायलट

रिपोर्ट के अनुसार घटना के वक्त पायलट सीट पर नहीं था और को-पायलट विमान का संचालन कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि पायलट केबिन में यात्रियों की स्थिति देखने गया था। इस दौरान उसने यात्रियों से वीडियो नहीं बनाने के लिए भी कहा था। इस बीच सूत्रों का दावा है कि लैंडिंग के बाद पायलट अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। पायलट को बैठाने के लिए एक अधिकारी ने मदद की थी। यह भी पता चला है कि उड़ान के दौरान जब वह वॉशरूम गया तो उसने एक अटेंडेंट को अपनी सीट पर बैठाया था। सूत्रों के अनुसार जिस अटेंडेंट को पायलट ने बैठाया उसे विमान संचालन की अच्छी जानकारी नहीं थी। इस लेकर पायलट ने उसे डांट भी लगाई थी। इससे फलद फुकेट पहुंचने के बाद पायलट सभी क्रू सदस्यों को पार्टी में ले गया था। पार्टी के बाद विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

हवा में 300 फिट गिर गया था विमान

गौरतलब है कि एयर इंडिया का एयरबस ए320 विमान बीते 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान अचानक हवा में 300 फीट गिर गया। हालांकि बाद में विमान स्थिर हो गया और दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान में कुल 137 यात्री सवार थे। वहीं चालक दल में दो पायलट और छह केबिन क्रू थे। इस घटना में 20 यात्री और चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए थे।

जांच जारी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने मंगलवार को बताया है कि एयर इंडिया के विमान के हवा में अचानक 300 फीट का गोता लगाने की घटना की जांच जारी है और डेडलाइन के भीतर जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। एएआईबी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्ड्यन संगठन (आईसीएओ) के प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित व्यवस्था के तहत विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस और संबंधित देश फ्रांस का नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीईए) भी जांच में शामिल है और जरूरी तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनींद की गोली लेता था एयर इंडिया का पायलट, हवा में 300 फीट गिर गई थी फ्लाइट