एयर इंडिया भोपाल-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8:47 बजे उड़ान भरी थी। इसका निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे था। विमान को तय समय के अनुसार सुबह 9:55 बजे दिल्ली उतरना था।

Air India Bhopal-Delhi flight makes emergency landing in Jaipur
एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8:47 बजे उड़ान भरी थी। (File Photo)

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इंजन में गड़बड़ी की सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया।

एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8:47 बजे उड़ान भरी थी। इसका निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे था। विमान को तय समय के अनुसार सुबह 9:55 बजे दिल्ली उतरना था।

उड़ान के दौरान ही इंजन में खराबी का पता चलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान का रूट जयपुर की तरफ मोड़ दिया।

जयपुर एयरपोर्ट पर जरूरी सुरक्षा इंतजामों के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल ग्राउंड स्टाफ और एयरलाइंस की टेक्निकल टीम विमान की जांच में जुटी है। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा व स्थिति को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इंडिगो फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E97 को गुरुवार शाम बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि, विमान में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

फ्लाइट ने शाम करीब 5:45 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान में सवार सभी 107 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पुलिस के इंस्पेक्टर एडी चावड़ा के मुताबिक, उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर को एक कागज मिला, जिस पर 'बम' लिखा हुआ था। इसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया।

विमान के अहमदाबाद पहुंचते ही स्थानीय पुलिस और CISF ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक विमान के अंदर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

कुछ दिन पहले भी आया था ऐसा मामला

इससे पहले 31 अगस्त को दम्माम से नई दिल्ली आ रही Air India Express की फ्लाइट को भी बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में 32 यात्री सवार थे।

उस मामले में भी क्रू मेंबर को एक टिश्यू पेपर मिला था, जिस पर विमान में बम होने की बात लिखी थी। जांच के बाद वह धमकी फर्जी निकली थी।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएयर इंडिया भोपाल-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी