Hindi NewsIndia NewsAIMIM chief Asaduddin Owaisi supports Congress candidate Naveen Yadav Jubilee Hills byelection
ओवैसी ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का किया समर्थन, वोट देने की अपील; गठबंधन पर क्या बोले

ओवैसी ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का किया समर्थन, वोट देने की अपील; गठबंधन पर क्या बोले

संक्षेप: जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर ओवैसी ने कहा कि यहां सरकार बनानी है। उपचुनाव की एक सीट को बिहार की 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों से तुलना नहीं करनी चाहिए। हमने पत्र लिखे, लेकिन कोई सहमत नहीं हुआ। इसलिए हम चुनाव लड़ेंगे।

Tue, 21 Oct 2025 03:02 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तेलंगाना के जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का समर्थन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी का कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारने का फैसला लिया। इसे लेकर ओवैसी से सवाल किया गया कि बिहार में आप कांग्रेस को हराने की बात कर रहे हैं और यहां उसका समर्थन क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'यह अच्छा सवाल है। बिहार में अख्तरुल इमान साहब और AIMIM पार्टी ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा। खरगे साहब को पत्र लिखा। CPI ML के नेता और CPI को पत्र लिखा गया। हमने क्या लिखा? खरगे साहब को चिट्ठी लिखी, तेजस्वी यादव को पत्र लिखा और 6 सीटें देने को कहा था।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:पहले विवाद,अब मुलाकात; बुनियादी सुविधाओं पर रार के बाद DKS से मिलीं किरण मजूमदार

जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर ओवैसी ने कहा कि यहां सरकार बनानी है। उपचुनाव की एक सीट को बिहार की 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों से तुलना नहीं करनी चाहिए। हमने पत्र लिखे, लेकिन कोई सहमत नहीं हुआ। इसलिए हम चुनाव लड़ेंगे। हमारे 5 विधायक वहां पर कामयाब हो चुके हैं। AIMIM चीफ ने कहा, 'हम चंद्रशेखर आजाद की पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्या साहब के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए अगर कोई इस उपचुनाव को देख रहा है तो उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।'

जुबली हिल्स से AIMIM का कोई उम्मीदवार नहीं

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जुबली हिल्स के लिए हमारे कोई उम्मीदवार नहीं हैं। अगर कोई MIM पार्टी का नाम लेकर किसी स्वतंत्र उम्मीदवार का नाम ले रहा है, तो हम चुनाव आयोग को पत्र देंगे। न हमारे वीडियो में फोटो इस्तेमाल करें, न कोई नाम लें। अगर कोई ऐसा हमें सबूत के साथ बताता है, तो हम ECI से शिकायत करेंगे। ओवैसी ने कहा कि यह उपचुनाव सरकार बनाने या गिराने से संबंधित नहीं है, बल्कि विकास के मुद्दे पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने बीआरएस के पूर्व विधायक मगंती गोपीनाथ पर 10 साल के कार्यकाल में जुबली हिल्स के किसी भी वार्ड में विकास न करने का आरोप लगाया और स्थानीय लोगों से युवा नेता नवीन यादव को वोट देने की अपील की, ताकि क्षेत्र में प्रगति लाई जा सके।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।