Hindi NewsIndia NewsAhmed Patels daughter vents her anger on the state of Congress bihar election
हम चुनाव तो नहीं जीत रहे, अहमद पटेल की बेटी ने कांग्रेस के हाल पर जमकर निकाली भड़ास

हम चुनाव तो नहीं जीत रहे, अहमद पटेल की बेटी ने कांग्रेस के हाल पर जमकर निकाली भड़ास

संक्षेप:

Congress Bihar Seats: मुमताज पटेल ने कहा, 'हम वैसे काम नहीं कर सकते, जैसे 10 साल पहले करते थे, 20 साल पहले करते थे, 30 साल पहले करते थे। हम अलग भारत देख रहे हैं। हम अलग सरकार का सामना कर रहे हैं। हम अलग प्रतिद्वंद्वियों का सामना कर रहे हैं।

Nov 19, 2025 05:47 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने पार्टी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि पार्टी पुराने तरीके से काम नहीं कर सकती है। साथ ही उन्होंने सवाल भी उठाए थे कि वफादार कार्यकर्ताओं को कब तक सफलता देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कांग्रेस ने बिहार में 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 6 सीटें जीती थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार चुनाव के नतीजों पर निकाली थी भड़ास

सबसे पहले उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया था, 'कब तक अनगिनत वफादार जमीनी कार्यकर्ता, जो हर मुश्किल हालात में पार्टी के साथ रहे हैं... सफलता का इंतजार करेंगे...। शक्ति कुछ ऐसे लोगों के हाथों में केंद्रित होने के कारण लगातार असफलता ही हाथ लग रही है, जो जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं और बार-बार इस महान पार्टी की दुर्गति और पराजय के लिए जिम्मेदार हैं।'

उन्होंने लिखा था, 'कोई बहाना नहीं, कोई दोषारोपण नहीं, कोई आत्मनिरीक्षण नहीं, अब समय है अपने भीतर झांकने और हकीकत को स्वीकार करने का।'

'हम चुनाव नहीं जीत रहे हैं'

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में पटेल ने कहा, 'हम वैसे काम नहीं कर सकते, जैसे 10 साल पहले करते थे, 20 साल पहले करते थे, 30 साल पहले करते थे। हम अलग भारत देख रहे हैं। हम अलग सरकार का सामना कर रहे हैं। हम अलग प्रतिद्वंद्वियों का सामना कर रहे हैं। और जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, उस रास्ते से हम सिस्टम के खिलाफ नहीं लड़ पाएंगे।'

बातचीत के दौरान उस समूह को लेकर भी सवाल किया गया, जिसका जिक्र पटेल ने अपनी पोस्ट में किया था। पूछा गया कि क्या यह समूह वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को गलत सलाह दे रहा है। इसपर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे सही सलाह दे रहे हैं या गलत सलाह, लेकिन अंत ऐसा हो रहा है कि हम चुनाव नहीं जीत रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'उन दिनों एक मंडल था, जिसका हिस्सा पिता भी थे। हम चुनाव जीत रहे थे। हम सफल सरकार चला रहे थे। हमारा एक गठबंधन था। हम गठबंधन धर्म निभा रहे थे। हम एक-दूसरे का सम्मान करते थे।' उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कांग्रेस देश का मुख्य विपक्षी दल है। उन्होंने कहा, 'हम एकमात्र पार्टी हैं, जिसका जनाधार पूरे देश में है, लेकिन जिस तरह से काम चल रहा है, वो मुझे तो समझ नहीं आ रहा।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।