Hindi NewsIndia NewsAfter Operation Sindoor Pakistan resorted to such actions, BSF officer reveals the truth
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसी हरकत पर उतरा पाकिस्तान, बीएसएफ अधिकारी ने खोली पोल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसी हरकत पर उतरा पाकिस्तान, बीएसएफ अधिकारी ने खोली पोल

संक्षेप:

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से हथियार गिराए जाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने बड़ी संख्या में ऐसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जो पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे।

Nov 30, 2025 11:49 pm ISTDeepak Mishra भाषा, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से हथियार गिराए जाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने बड़ी संख्या में ऐसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जो पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। बीएसएफ के महानिरीक्षक (पंजाब फ्रंटियर) अतुल फुलझेले ने सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। राज्य के छह सीमावर्ती जिले अमृतसर, तरन तारन, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का हैं। फुलझेले ने कहा कि हमने देखा है कि खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद हथियार गिराने की प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने विभिन्न प्रकार के 200 से अधिक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें से अधिकतर पिस्तौल हैं और कुछ एके-47 राइफल भी हैं।

आईजी ने बताया कि बीएसएफ ने इस साल केवल हथियार ही नहीं, बल्कि 265 मैगजीन, 3,625 कारतूस, 10 किलोग्राम विस्फोटक और 12 हथगोले भी बरामद किए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात मई को पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल था।

यह अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। फुलझेले ने 2025 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बीएसएफ ने सीमा पार से आए 272 ड्रोन जब्त किए तथा 367.788 किलोग्राम हेरोइन, 19,033 किलोग्राम आईसीई (मेथमफेटामाइन) और 14.437 किलोग्राम अफीम भी बरामद की।

उन्होंने बताया कि पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ ने 251 भारतीय संदिग्धों, 18 पाकिस्तानी, तीन बांग्लादेशी और चार नेपाली नागरिकों को भी पकड़ा। उन्होंने बताया कि तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया गया। फुलझेले ने कहा कि बीएसएफ पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए समर्पित है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।