अपनों के बीच आ गया… भारत में बोले अफगानिस्तान के मंत्री, पाकिस्तान बौखलाएगा
अफगानिस्तान के मंत्री ने भारत की जमकर तारीफ है। उन्होंने कहा है कि भारत आकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे अपनों के बीच आ गए। पाकिस्तान को मिर्ची लगनी तय है।

भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के मंत्री ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भारत और अफगानिस्तान का DNA एक ही है। इससे पाकिस्तान को मिर्ची लगनी तय है। दरअसल पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी दिल्ली पहुंचे हैं। यह उनका भारत का पहला दौरा है। इस दौरे पर उन्होंने कहा है कि भारत से मिलने वाली उम्मीद अफगानिस्तान के लोगों के लिए उम्मीद की किरण है।
इससे पहले दिल्ली में भव्य स्वागत के लिए उन्होंने भारतीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। केंद्रीय विदेश मंत्रालय (MEA) के पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 'भारत-अफगानिस्तान व्यापार अवसर उद्योग सत्र' में बोलते हुए अफगान मंत्री ने भारत से मिले सत्कार की प्रशंसा की।
‘हमारा डीएनए एक ही है’
उन्होंने कहा, "यह मेरी पहली भारत यात्रा है। जिस दिन से मैं भारत में आया हूं, मुझे भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और यहां मिलने वाले हर व्यक्ति ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं अपने ही लोगों के बीच हूं। यह हमारे अपने देश जैसा लगता है, और जैसा कि आपने जिक्र किया, हमारा डीएनए एक ही है।" उन्होंने आगे कहा कि भारत में मिला यह स्वागत अफगानिस्तान के लोगों और उनकी बेहतरी के लिए एक नई उम्मीद की तरह है।
मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की सरकार देश के विकास को गति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग ढूंढ रही है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भारत से तकनीकी सहयोग की अपील करते हुए कहा, “अफगानिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पशुपालन, कृषि और सिंचाई से जुड़ी हुई है। अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र को नई और आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाए, जिसमें भारत की भूमिका अहम हो सकती है।”
कई मुद्दों पर चर्चा
अफगान मंत्री के इस दौरे के बीच, नई दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की चौथी बैठक भी हुई है। इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। इस सौरभ कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और खेल कैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर देता गया।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ें

