Hindi NewsIndia Newsafghan foreign minister invites women journalists in fresh press conference
अफगान विदेश मंत्री की एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस बार महिलाओं को मिली एंट्री

अफगान विदेश मंत्री की एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस बार महिलाओं को मिली एंट्री

संक्षेप: महिला पत्रकारों के शामिल होने पर कथित प्रतिबंध के विवाद के बाद तालिबानी विदेश मंत्री ने एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया है। इसमें महिला पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

Sun, 12 Oct 2025 12:56 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर कथित प्रतिबंध पर विवाद होने के बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है जिसमें महिलाओं को आमंत्रित किया गया । तालिबान सरकार की तरफ से पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भी सफाई दी गई थी और कहा गया था कि जान-बूझकर किसी महिला पत्रकार को प्रतिबंधित नहीं किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तालिबान सरकार ने कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूतावास के अधिकारी और कुछ गिने-चुने पत्रकार ही आमंत्रित किए गए थे। इससे पहले विपक्ष ने जब केंद्र सरकार को घेरना शुरू किया तो विदेश मंत्रालय ने भी सफाई पेश की थी और कहा था कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत शामिल ही नहीं था।

अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द

अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा भी रद्द हो गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ये यात्रा रद्द हो गई है। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक मुत्तकी को रविवार को अपराह्न 11 बजे ताजमहल पहुंचना था और एक घंटे ताजमहल का दीदार करने के बाद उन्हें आगरा में ही दोपहर का भोजन करने के बाद वापस दिल्ली रवाना होना था। मुत्तकी का आगरा में ताजमहल का दौरा क्यों रद्द हुआ, इसकी वजह पता नहीं चला पायी है। जिला प्रशासन के प्रोटोकॉल विभाग ने मुत्तकी के आगरा कार्यक्रम के रद्द होने की पुष्टि की है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी शनिवार को सहारनपुर के देवबंद स्थित मदरसा दारुल उलूम पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।