तिरुपति के लड्डू में मिलावटी घी का इस्तेमाल, ED ने कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान
share

एजेंसी ने कहा कि मंगला को विशाखापत्तनम की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tirupati Balaji Prasadam Laddu
ईडी ने प्रसाद बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के आरोप में घी बनाने वाली कंपनी के प्रवर्तक कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इस कार्रवाई के बाद ईडी ने कहा कि तिरुपति लड्डू प्रसाद तैयार करने में इस्तेमाल किया गया घी कथित तौर पर रिफाइंड पाम ऑयल, पामोलीन और विभिन्न रसायनों से बनाया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के घी में मिलावट मामले में हैदराबाद स्थित ईडी कार्यालय ने सुकृति फूड्स के कैलाश चंद मंगला को 17 सितंबर को हिरासत में लिया।

एजेंसी ने कहा कि मंगला को विशाखापत्तनम की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घी की जगह इन तेलों का इस्तेमाल

ईडी ने दावा किया कि उसकी जांच में पता चला कि मिलावटी घी (जिसका इस्तेमाल तिरुपति लड्डू प्रसाद तैयार करने में किया गया) कथित तौर पर रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलीन और एमजी-90, मोनोग्लिसराइड्स, मायवेसिट सॉफ्ट 400 तथा एसिटिक एसिड एस्टर समेत विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल कर तैयार किया गया था। इसके बाद इसे टीटीडी को आपूर्ति के लिए एगमार्क स्पेशल ग्रेड गाय घी के रूप में भेजा गया।

96 करोड़ रुपये का मिलावटी घी

एजेंसी ने दावा किया कि 2019-2024 के दौरान टीटीडी को इस तरह के घी की आपूर्ति का मूल्य 230 करोड़ रुपये था और इसमें से 96 करोड़ रुपये का मिलावटी घी मंगला द्वारा तैयार किया गया था एजेंसी ने कहा कि मंगला इस मामले में सह-साजिशकर्ताओं में से एक था। उसने मिलावट वाले पदार्थों की खरीद में मदद की और अपनी फैक्टरी परिसर में मिलावटी घी तैयार किया।

ईडी ने कहा, ''उसने श्री वैष्णवी डेयरी स्पेशलिटीज, मालगंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स और ए.आर. डेयरी फूड्स समेत विभिन्न छद्म कंपनियों के जरिए मिलावटी घी की आपूर्ति का समन्वय भी किया।''

ईडी ने आरोप लगाया, ''मंगला ने घी और रिफाइंड पाम ऑयल की बिक्री तथा खरीद से संबंधित फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए। इसका उद्देश्य मिलावट वाले पदार्थों के वास्तविक इस्तेमाल को छिपाना और असली गाय के घी के वैध उत्पादन एवं आपूर्ति का दिखावा करना था।'' एजेंसी ने इससे पहले इसी तरह के आरोपों में भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क नामक कंपनी के प्रवर्तक और निदेशक विपिन जैन को गिरफ्तार किया था।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतिरुपति के लड्डू में मिलावटी घी का इस्तेमाल, ED ने कंपनी के मालिक को दबोचा