ईद-उल-फितर के लिए मिले तीन दिनों की छुट्टी, अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को लेटर

Feb 18, 2026 10:23 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चौधरी ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहें, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

ईद-उल-फितर के लिए मिले तीन दिनों की छुट्टी, अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को लेटर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ईद-उल-फितर के अवसर पर पश्चिम बंगाल में तीन दिन की छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया। बनर्जी को मंगलवार को लिखे पत्र में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा की तरह ईद का उत्सव भी कई दिनों तक मनाया जाता है।

चौधरी ने मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में संवाददाताओं से कहा, "मैं मांग करता हूं कि राज्य सरकार मौजूदा एक दिन की छुट्टी के बजाय तीन दिन का अवकाश घोषित करे।" चौधरी ने मांग की कि ईद-उल-फितर के दिन की छुट्टी के अलावा उससे पहले और बाद के दिनों को भी अवकाश घोषित किया जाए।

मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल क्षेत्र बहरामपुर से पांच बार सांसद रहे चौधरी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान से चुनाव हार गए थे। चौधरी ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहें, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

तृणमूल के नेतृत्व ने चौधरी की मांगों को एक हथकंडा बताते हुए पूछा कि कांग्रेस नेता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसी मांग क्यों कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ''वे ऐसी मांगें सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए ही क्यों कर रहे हैं? वे एक अखिल भारतीय पार्टी के नेता हैं, वे अपनी पार्टी के नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी मांगें रखने को कह सकते हैं।'' हालांकि, उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर कोई भी फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेंगी।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।