कोलकाता केस में न्याय मांग रहीं एक्ट्रेस को ही मिलीं रेप की धमकियां, शेयर किए स्क्रीनशॉट

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

  • मिमी ने लिखा, 'और हम महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हैं न? ये उनके कुछ उदाहरण हैं। जहां भीड़ में नकाब पहने जहरीले पुरुषों की तरफ से रेप की धमकियों को सामान्य बना दिया गया है, जो कहते हैं कि वे महिलाओं के साथ खड़े हैं। कौन सी परवरिश और शिक्षा इसकी इजाजत देती है?'

कोलकाता केस में न्याय मांग रहीं एक्ट्रेस को ही मिलीं रेप की धमकियां, शेयर किए स्क्रीनशॉट

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार कांड पर देशभर में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की ही तृणमूल कांग्रेस से पूर्व सांसद और मशहूर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को रेप की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इस संबंध में साइबर पुलिस को भी सूचित कर दिया है। 9 अगस्त को कॉलेज के सेमीनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था, जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

चक्रवर्ती ने बताया है कि कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन के पोस्ट करने पर उन्हें बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र मैसेज भेज रहे हैं। खास बात है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में इस घटना को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। हालांकि, बंगाली फिल्म जगत के कई अभिनेता प्रदर्शन में पहुंचे थे।

मिमी ने लिखा, 'और हम महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हैं न? ये उनके कुछ उदाहरण हैं। जहां भीड़ में नकाब पहने जहरीले पुरुषों की तरफ से रेप की धमकियों को सामान्य बना दिया गया है, जो कहते हैं कि वे महिलाओं के साथ खड़े हैं। कौन सी परवरिश और शिक्षा इसकी इजाजत देती है?' एक्ट्रेस ने इससे जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी एक्स पर साझा किए हैं और कोलकाता पुलिस के साइबर सेल डिपार्टमेंट को टैग किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ से गला घोंटने को बताया गया मौत का कारण

पीटीआई भाषा के अनुसार, अगस्त की शाम को किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि महिला डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और नौ आंतरिक चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि उसके जननांग में जबरदस्ती 'पेनिट्रेशन' के चिकित्सकीय साक्ष्य हैं - जोकि यौन उत्पीड़न की आशंका को दर्शाता है। इसमें कहा गया है कि महिला डॉक्टर की 16 बाहरी चोटों में से उसके गालों, होठों, नाक, गर्दन, बांहों और घुटनों पर खरोंच के निशान शामिल हैं।

उसके निजी अंगों पर भी चोटें थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी चोट डॉक्टर की मौत से पहले की थीं, तथा इसमें नौ आंतरिक घावों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें सिर की मांसपेशियों, गर्दन और शरीर के अन्य भागों में हुए घाव भी शामिल हैं। 'पीटीआई-भाषा' ने पहले बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत के पीछे कई लोग शामिल हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें