‘विदेशी’ इमरान खान को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इससे पहले मुंबई पुलिस ने बीते 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान से इमरान खान को हिरासत में ले लिया था। यहां CEC के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इमरान खान इसमें शामिल हुए थे।

Imran Khan asked to leave India
इमरान खान को पुलिस ने डिटेन किया था

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने उन्हें इस सिलसिले में नोटिस भेज दिया है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें आगामी 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश जारी किया है। इससे पहले इमरान खान बीते सप्ताह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस खबर की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने खान को विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर यह नोटिस थमाया है। प्रदर्शन में हिस्सा लेने को देश के इमिग्रेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत गैरकानूनी बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके के पास अमेरिका की नागरिकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने किया था डिटेन

आमिर खान के भांजे इमरान बीते 10 अक्टूबर को मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। खान के साथ उनकी पार्टनर और अभिनेत्री लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजन जैन मैरी खान को भी पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया था। इस दौरान इमरान खान ने कहा था कि वे एक ‘नागरिक’ के तौर पर अपनी आवाज उठाने पहुंचे थे। उन्होंने एक बयान में कहा था, “मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के रूप में, इस शहर में रहने वाले व्यक्ति के रूप में आया हूं। मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है और लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है।”

इमिग्रेशन एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक इमरान ने भारत के इमिग्रेशन और फॉरेनर एक्ट का उल्लंघन किया है।नियमों के तहत कोई भी विदेशी नागरिक भारत में किसी भी प्रकार के राजनीतिक प्रदर्शन, आंदोलन या जन-आक्रोश वाली गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकता। अब मुंबई पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने इमरान खान नोटिस जारी कर उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के आदेश दिए हैं।

क्या बोले किरीट सोमैया?

इससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से अभिनेता को हिरासत में लेने और उन्हें देश से डिपोट करने की मांग की थी। किरीट सोमैया ने कहा था कि इमरान एक विदेशी नागरिक हैं और इसीलिए वे भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकते। पूर्व सांसद ने बताया था कि उन्होंने मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा को इस मामले को लेकर एक पत्र भी लिखा है।

अब किरीट सोमैया ने पुलिस के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ लोग विदेशों से फंडिंग लेकर भारत में उत्पात मचाने की साजिश कर रहे हैं और उन्हें एक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने एक बयान में कहा, “अमेरिकन नागरिक इमरान खान जैसे लोग हिंदुस्तान के खिलाफ षड्यंत्र रचने की साजिश कर रहे हैं… ऐसे लोगों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई होगी।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘विदेशी’ इमरान खान को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस