Hindi NewsIndia NewsAction Against Robert Vadra ED files Prosecution Complaint chargesheet in Sanjay Bhandari Money Laundering Case
रॉबर्ट वाड्रा पर ED ने कसा शिकंजा, संजय भंडारी केस में बनाया आरोपी; चार्जशीट फाइल

रॉबर्ट वाड्रा पर ED ने कसा शिकंजा, संजय भंडारी केस में बनाया आरोपी; चार्जशीट फाइल

संक्षेप:

ED ने संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) फाइल की है। ED ने संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को नौवां आरोपी बनाया है। 

Nov 20, 2025 05:37 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जीजा और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिर शिकंजा कस दिया है। ED ने ब्रिटेन में रह रहे हथियार कारोबारी संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) फाइल की है। ED ने संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को नौवां आरोपी बनाया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट इस मामले पर 6 दिसंबर को सुनवाई करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि अभियोजन की शिकायत यहां विशेष धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत में दायर की गई है। वाड्रा के खिलाफ धनशोधन के मामले में यह दूसरा आरोप पत्र है। जुलाई में, ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक ज़मीन सौदे में कथित गड़बड़ियों से जुड़े धनशोध मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। ईडी भंडारी से जुड़े मामले में 56 साल के वाद्रा से पहले पूछताछ कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा,1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

भंडारी का प्रत्यर्पण अनुरोध खारिज

भंडारी के प्रत्यर्पण का आग्रह ब्रिटेन की अदालत ने खारिज कर दिया था। उसे जुलाई में दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। दिल्ली में आयकर विभाग के 2016 में 63 वर्षीय भंडारी के यहां छापा मारने के बाद वह लंदन भाग गया था। ईडी ने फरवरी 2017 में भंडारी और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला 2015 के कालाधन रोकथाम कानून के तहत उसके खिलाफ दाखिल आयकर विभाग के आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:धोखा दे 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई, गल्फ भागने का खतरा; अल फलाह के मालिक पर ED

भंडारी और वाड्रा के रिश्ते की हो रही जांच

एजेंसी ने उसके मामले में पहले दो आरोप पत्र दायर किए हैं, साथ ही वह लंदन में स्थित एक घर के संबंध में भंडारी के वाड्रा के साथ रिश्तों की भी जांच कर रही है। वाड्रा ने इस बात से इनकार किया है कि लंदन में उनके पास प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कोई संपत्ति है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।