Hindi NewsIndia Newsabu azmi supports rahul gandhi statement on pm narendra modi
स्टेज पर नाच भी सकते हैं PM मोदी; राहुल गांधी के विवादित बोल का सपा नेता ने किया खुला समर्थन

स्टेज पर नाच भी सकते हैं PM मोदी; राहुल गांधी के विवादित बोल का सपा नेता ने किया खुला समर्थन

संक्षेप:

अबू आजमी का कहना है कि हां यह सही है कि भाजपा वोटों के लिए कुछ भी कर सकती है। वह वोट पाने के लिए कुछ भी करने की कोशिश में भी है। उन्हें लगता है कि नफरत फैलाकर वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वे वंदे मातरम और हिंदू मुस्लिम जैसे लेकर आते हैं। ऐसा इसलिए ताकि मुस्लिमों को परेशानी में डालकर वोट लिया जा सके।

Thu, 30 Oct 2025 11:18 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि वोटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाच भी सकते हैं। इसे लेकर अबू आजमी का कहना है कि हां यह सही है कि भाजपा वोटों के लिए कुछ भी कर सकती है। वह वोट पाने के लिए कुछ भी करने की कोशिश में भी है। उन्हें लगता है कि नफरत फैलाकर वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वे वंदे मातरम और हिंदू मुस्लिम जैसे लेकर आते हैं। ऐसा इसलिए ताकि मुस्लिमों को परेशानी में डालकर बहुसंख्यकों का वोट लिया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अबू आजमी ने कहा कि भाजपा और उसके नेता तो दिन रात यही रिसर्च करते हैं कि ऐसे मुद्दे क्या हो सकते हैं, जिनसे मुस्लिमों को दर्द दिया जा सके। अबू आजमी पहले भी तीखे और विवादित बयान देते रहे हैं। अब उनकी ओर से राहुल गांधी के विवादित बयान का समर्थन किया गया है। बता दें कि राहुल गांधी के बयान पर खूब विवाद हो रहा है। सपा नेता ने इससे पहले राहुल गांधी के वोट चोरी वाले दावे का भी समर्थन किया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने तो वोट चोरी के अपने दावे के पीछे सबूत भी दिए हैं। इसके बाद भी चुनाव आयोग कोई ऐक्शन नहीं ले रहा है।

महाराष्ट्र में सपा के नेता अबू आजमी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनका वंदे मारतम को लेकर बयान भी काफी विवादित रहा है। अबू आजमी ने वोट चोरी को लेकर पिछले दिनों कहा था कि जिन लोगों का एक लाख से अधिक का वोट बैंक था, वे भी चुनाव में हार गए। आखिर इसके पीछे क्या वजह है। विपक्ष के कई नेता अपने गढ़ वाले इलाकों में भी हार गए, जबकि भाजपा जीत गई। उन्होंने कहा कि चुनाव तो तभी सही से हो सकता है, जब फेक वोटर्स को डिलीट कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव से पहले 96 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।