पाकिस्तान में चाय पीकर लौटे अभिनंदन वर्धमान का IAF को अलविदा, प्राइवेट जॉब की

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Abhinandan Varthaman: साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय पाकिस्तान को खदेड़ने वाले जांबाज पायलट अभिनंदन वर्धमान अब भारतीय वायुसेना को अलविदा कह चुके हैं। खबरें हैं कि उन्होंने एक निजी एयरलाइन्स कंपनी के साथ काम करने का फैसला किया है।

abhinandan varthaman commercial pilot fly91
अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F16 विमान को मिग विमान से गिरा दिया था।

भारत के वीर ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) ने भारतीय वायुसेना को अलविदा कह दिया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खबर है कि वह वायुसेना की नौकरी छोड़कर अभिनंदन वर्धमान निजी एयरलाइन्स के साथ काम करने गए हैं। साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का F16 विमान गिराने के बाद वर्धमान चर्चा में आ गए थे।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले के जानकार बताते हैं कि वर्धमान ने भारतीय वायुसेना छोड़ दी है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने IAF को 31 मार्च को अलविदा कह दिया था और Fly91 के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। साथ ही वायुसेना ने भी इसका ऐलान नहीं किया है।

एफएलवाई91 के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है। एयरलाइन में वर्धमान की भूमिका के बारे में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। गोवा स्थित एफएलवाई91 ने मार्च, 2024 में परिचालन शुरू किया था। इसके बेड़े में फिलहाल छह एटीआर 72-600 विमान हैं। इसके दो परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं।

क्या हुआ था साल 2019 में

साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 ने पाकिस्तान के बालाकोट में कई ठिकानों को निशाना बनाया था। तब आतंकवादियों ने भारत के 40 सीआरपीएफ जवानों की हत्या कर दी थी। तब 35 साल के विंग कमांडर वर्धमान आसमान में भारत की सुरक्षा मिग 21 बाइसन से संभाल रहे थे। खास बात है कि उन्होंने इस विमान से ही पाकिस्तान के एफ16 विमान को गिरा दिया था।

हालांकि, बाद में उनके विमान को निशाना बनाया गया और इसी घटनाक्रम के बाद वह पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए थे और पकड़ लिए गए थे। महज 60 घंटे के बाद ही पाकिस्तानी सेना ने उन्हें भारत को लौटा दिया था।

मिले थे ये पुरस्कार

उन्हें वर्ष 2021 में 'वीर चक्र' से सम्मानित किया गया था, जो युद्धकाल में दिया जाने वाला भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में हवाई मुठभेड़ के दौरान 'कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण' प्रदर्शित करने के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया गया था।

बालाकोट एयर स्ट्राइक

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र पर सटीक हवाई हमला किया। आतंकवादी हमलों से संबंधित विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर इस अभियान में आतंकवादी संरचनाओं और प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया गया और नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाकिस्तान में चाय पीकर लौटे अभिनंदन वर्धमान का IAF को अलविदा, प्राइवेट जॉब की