हर कोई गोली खाए, सुप्रीम कोर्ट यही चाहता है? कॉकरोच वाले अभिजीत दीपके क्यों भड़क उठे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पीठ ने महुआ मोइत्रा को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा। साथ ही, यह टिप्पणी की, 'आप सांसद हैं। राजनीति में आने के बाद आपको अंडों से डर लगता है? हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सीने पर गोलियां खाईं। ऐसी याचिकाएं नहीं आनी चाहिए।'

Abhijit Dipke says Does Supreme Court want everybody to take bullets Mahua moitra case
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सुप्रीम कोर्ट की एक हालिया टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'क्या अब सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि हर कोई गोलियां खाए?' दरअसल, एससी ने महुआ मोइत्रा की उस याचिका को आज खारिज कर दिया, जिसमें नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में उन्हें 15 अगस्त को पुलिस के समक्ष पेश होने का निर्देश देने संबंधी कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। जज दीपांकर दत्ता और जज शील नागू की पीठ ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती।

पीठ ने महुआ मोइत्रा को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा। साथ ही, यह टिप्पणी की, 'आप सांसद हैं। राजनीति में आने के बाद आपको अंडों से डर लगता है? हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सीने पर गोलियां खाईं। ऐसी याचिकाएं इस अदालत के समक्ष आनी ही नहीं चाहिए।' पीठ के मामले पर सुनवाई के लिए इच्छुक नहीं होने पर सीनियर वकील ने याचिका वापस ले ली और न्यायालय ने इसे वापस ले लिया गया मानते हुए खारिज कर दिया गया।

अभिजीत दीपके ने किस बात पर जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए सीजेपी लीडर अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, 'क्या अब सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि हर कोई गोलियां खाए? जब सुप्रीम कोर्ट के जज विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह के बयान देते हैं तो ऐसे में आम आदमी के लिए आखिर क्या उम्मीद बचती है?'

महुआ मोइत्रा के वकील ने अदालत से क्या कहा

वहीं, महुआ मोइत्रा की ओर से पेश हुए वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि कानून के तहत उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस के समक्ष पेश होने का कानूनी अधिकार है। उन्होंने कहा, 'पुलिस के नोटिस के मुताबिक मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के थाने में पेश होना है। पिछली बार जब मैं वहां गई थी तो दो बातें हुई थीं। पहले मुझे धमकियां मिलीं कि मुझ पर अंडे फेंके जाएंगे आदि और दूसरी बार, वास्तव में अंडे फेंके गए।' कलकत्ता हाई कोर्ट ने नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में मोइत्रा को 5 अक्टूबर तक हर प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से 21 जुलाई को अंतरिम राहत दी थी। मोइत्रा का दावा है कि यह मामला मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर कोई गोली खाए, SC यही चाहता है? कॉकरोच वाले अभिजीत दीपके क्यों भड़क उठे