दादी की मौत हुई है, अभिजीत दीपके को फोन लगा रहे थे; पिता बोले- कोई खबर नहीं कहां है

लाइव हिन्दुस्तान, हिंगोली
share

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। उनके पिता भगवान दीपके ने कहा कि हमने अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अगर उसे अपनी दादी के निधन की खबर मिली होती तो वह अब तक आ गया होता।

Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। उनके पिता भगवान दीपके ने कहा कि हमने अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अगर उसे अपनी दादी के निधन की खबर मिली होती तो वह अब तक आ गया होता।

अभिजीत दिपके के पिता भगवान दीपके ने कहा कि हमने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है। अगर उसे अपनी दादी के निधन की खबर मिली होती तो वह अब तक आ गया होता। उसके दोस्तों ने मुझे बताया कि उसे कहीं और भेज दिया गया है। वह दिल्ली में नहीं है। वहीं, अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने कहा कि हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है। हमने उसके आने तक उसकी दादी का अंतिम संस्कार रोक रखा है।

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि सीजेपी के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और सौरव दास को दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और रविवार को रिहा कर दिया गया। इन नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार किया गया। इन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया था।

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उसके नेताओं- अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और सौरव दास को हिरासत में लिए हुए लगभग 24 घंटे हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। इस बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। राठी को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया था।

दिल्ली पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले और बिना पुष्टि किए गए वीडियो शेयर करने के खिलाफ चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि शेयर किए जा रहे कुछ वीडियो पुरानी घटनाओं या दूसरे राज्यों के हैं या फिर अशांति फैलाने के लिए एआई से बनाए गए हैं। एक एडवाइजरी में पुलिस ने लोगों से ऐसे पोस्ट फॉरवर्ड करने और बिना पुष्टि की जानकारी फैलाने से बचने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ऐसे गुमराह करने वाले और बिना पुष्टि किए गए पोस्ट शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदादी की मौत हुई, अभिजीत दीपके को फोन लगा रहे थे; पिता बोले- कोई खबर नहीं कहां है