दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, बोले- मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं

लाइव हिन्दुस्तान
share

Abhijeet Dipke Detained: अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया।

Abhijeet Dipke Detained: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान दीपके को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं। कर लो अरेस्ट।'

अभिजीत दीपके ने विमान के अंदर से ही एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस हमारे साथ एक अपराधी की तरह वर्ताव कर रही है। आ जाओ, कर लो अरेस्ट। यह अराजकता है। ऐसा तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ। मैं डरने वाला नहीं हूं।'’

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेताओं को विमान से गिरफ्तार करने के बाद एक वैन में बिठाकर ले गई। उन्हें कहां लेकर गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

CJP ने किया गिरफ्तारी का विरोध

आपको बता दें कि दीपेक और उनके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को विमान के अंदर भेजा गया था। इसकी पुष्टि करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। उसमें तीनों की गिरफ्तारी की बात कही गई है। साथ ही इसे शर्मनाक बताया।

देश में काला आपातकाल: AAP

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे कई लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर देश में 'काला आपातकाल' लगाने का आरोप लगाया। विधायक गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशन बंद किए और ट्रेन रद्द कीं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए दीपके, बोले- मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया