मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा, मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। दीपके शनिवार को बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने बालाघाट गए थे।

abhijeet dipke
अभिजीत दीपके बोले, मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके शनिवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे थे। आदिवासी इलाके में संक्रामक बीमारियों से बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी के लेने के लिए जब वह पहुंचे तभी उनकी कार को कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने घेर लिया। इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि अब क्या आप लाशों पर राजनीति करने आए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं अभिजीत दीपके ने भी तंज कसते हुए कहा है कि मैं मध्य प्रदेश के राजभवन जाऊंगा और राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा दे दूंगा। सीजेपी ने भी तंज कसते हुए कहा, भिजीत दीपके को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अभिजीत दीपके से सवाल करने वाले ऐसे प्रश्न कर रहे हैं जैसे कि सूबे के मुख्यमंत्री आ गए हों। अभिजीत दीपके शनिवार को बालाघाट जाकर उन आदिवासी परिवारों से मिले जिन्होंने अपना बच्चा खो दिया है। उन्होंने कहा कि मौत के जो आंकड़े बताए जा रहे हैं वे वास्तविकता के मुकाबले बहुत कम हैं। दीपके ने कहा कि आदिवासियों के सड़क पर उतरने के बाद कम से कम 86 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अगर बच्चो को समय पर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच जाती।

वीडियो में क्या है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला खुद को 'इन्फ्लुएंसर' बताते हुए कार में सवार दीपके के सामने माइक लेकर उनसे पूछती सुनाई दे रही है कि क्या वह "लाशों पर राजनीति करने" आए हैं और इतनी देर से क्षेत्र का दौरा क्यों कर रहे हैं। वीडियो में दीपके यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्षेत्र का दौरा करने में हुई देरी के लिए वह माफी मांगते हैं। महिला को यह कहते भी सुना गया, "यहां अच्छी सड़क बनी है, दिखाई नहीं दे रही क्या?"

स्थानीय पत्रकार बोले, बाहर से आए थे ये लोग

स्थानीय पत्रकारों ने दावा किया कि दूरदराज के गांव में बाहर से आए सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर्स' के इस समूह को देखकर वे हैरान थे। उन्होंने आशंका जताई कि दीपके के दौरे में बाधा डालने के लिए इन लोगों को किसी के कहने पर वहां भेजा गया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ ने इस सप्ताह क्षेत्र में 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा था।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट जिलाधिकारी और अन्य को नोटिस जारी किए थे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि बच्चों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल रहा है और करीब 400 बच्चों का इलाज महज 50 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल में किया जा रहा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमैं CM पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस