ये जीवन है, इस जीवन का... FIR हुआ तो अभिजीत दीपके याद आया किशोर कुमार का गीत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

Abhijeet Dipke: शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दीपके ने एक वीडियो बनाकर फैलाया जिसमें दावा किया गया कि विजिट के दौरान दूसरे स्कूल के बच्चों को लाकर बैठाया गया था, जिससे स्कूल की बदनामी हुई।

ये जीवन है, इस जीवन का... FIR हुआ तो अभिजीत दीपके याद आया किशोर कुमार का गीत
अभिजीत दीपके के खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज की गई है। (फाइल फोटो- पीटीआई)

Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के लातूर में जिला परिषद स्कूल में बिना अनुमति घुसने, काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकी देने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर से जुड़ी खबर शेयर करते हुए दीपके को किशोर कुमार का एक गीत (ये जीवन है, इस जीवन का यही है रंग रूप) याद आया। उन्होंने इसका कुछ हिस्सा एक्स पर शेयर किया है।

आपको बता दें कि लातूर जिले के एक उर्दू प्राथमिक स्कूल की महिला शिक्षिक सैयद शमशादबानो की शिकायत पर औसा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, अभिजीत दीपके अपने सीजेपी के कार्यकर्ता अजिंके शिंदे और अन्य लोगों के साथ बिना प्रशासनिक अनुमति के स्कूल में घुसे। क्लास में छात्रों के साथ बैठ गए और सवाल-जवाब करने लगे।

शिकायत में क्या-क्या आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दीपके ने एक वीडियो बनाकर फैलाया जिसमें दावा किया गया कि विजिट के दौरान दूसरे स्कूल के बच्चों को लाकर बैठाया गया था, जिससे स्कूल की बदनामी हुई। साथ ही उन्होंने अध्यापकों को सस्पेंड कराने की धमकी भी दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (सरकारी काम में बाधा/बल प्रयोग), 329(3) (अनधिकृत प्रवेश), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 356(2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है स्कूल ठीक करो अभियान?

आपको बता दें कि अभिजीत दीपके का यह दौरा उनकी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान का हिस्सा था। इसकी शुरुआत 15 अगस्त को हिंगोली जिले के उनके पैतृक गांव संतुके पिंपरी से हुई थी। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

कई नगर निगमों और शिक्षा विभागों के स्कूलों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को बिना पूर्व अनुमति प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। राजस्थान के जयपुर में भी इस अभियान के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला होने की खबर आई थी, जिसके बाद सरकार ने वहां 611 जर्जर स्कूलों की इमारतों के नए निर्माण के आदेश जारी किए हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsये जीवन है, इस जीवन का... FIR हुआ तो अभिजीत दीपके याद आया किशोर कुमार का गीत