हम नहीं चाहते सत्ता बदले, अभिजीत दीपके ने देर रात बताई डिमांड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कॉकरोच जनता पार्टी के कनॉट प्लेस पर जुटने के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी बीच देर रात पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी।

Abhijeet Dipke Delhi
कॉकरोच जनता पार्टी आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रही है। (Photo by Arun SANKAR / AFP)

अभिजीत दीपके शुक्रवार को लहरा दो तिरंगा के तहत राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस पर झंडा फहराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आधी रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें साफ किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाकर नए सीईसी को नियुक्त करना चाहती है।

उन्होंने कहा, 'हम बस जवाबदेही मांग रहे हैं कि जो ज्ञानेश कुमार ने चुनावों में हेराफेरी की है। जो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बिना फॉर्म 6 में बदलाव किए। जो बाकी दो आयुक्तों ने कहा कि वो फैसलों के साथ नहीं थे। बस उसके ऊपर हम चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटाकर किसी और को बना दो। हम यह तो नहीं कह रहे कि सत्ता पलटनी है, हम ये तो नहीं कह रहे कि कुछ और करना है।'

CEC पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा, 'हम तो सिर्फ इतना कह रहे हैं कि जो ज्ञानेश कुमार चुनाव में हेराफेरी कर रहे हैं, जो अपने साथी आयुक्तों की नहीं सुन रहे हैं, जो सुप्रीम कोर्ट की भी नहीं सुन रहे हैं, उन्हें हटाकर नया आयुक्त बनाओ। एक स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से। क्या इतनी मांग करना भी आज लोकतंत्र में पाप हो चुका है। इसके लिए इतना क्यों डर रहे हैं प्रधानमंत्री।'

उन्होंने कहा, 'मैं फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि हम महात्मा गांधी और डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर के समर्थक हैं। हम इस देश के नागरिक के तौर पर चुपचाप से जाकर तिरंगा लहराएंगे, जो हमारा अधिकार है। उतना तो हम कर सकते हैं। तिरंगा लहराने से हमें कैसे रोक सकते हो। और महात्मा गांधी के फॉलोअर्स हैं, तो हम शांति में भरोसा रखते हैं, अहिंसा में भरोसा रखते हैं। हम हमारी तरफ से कोई भी हिंसा या असंवैधानिक काम नहीं कर करते।'

दिल्ली पुलिस ने दी है अनुमति

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम जनता से अपील की है कि वे इस गैर-कानूनी जमावड़े का हिस्सा न बनें, क्योंकि धारा 163 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों की आशंकाओं का हवाला देते हुए क्षेत्र की शांति भंग न करने की बात कही है। हालांकि, एक वैकल्पिक विकल्प देते हुए कहा कि वह ध्वज ले जाने और राष्ट्रगान गाने के लिए चुनिंदा व्यक्तियों के एक समूह को किसी उपयुक्त स्थान पर सुविधा प्रदान कर सकती है। बशर्ते कि तिरंगे का प्रदर्शन और राष्ट्रगान पूरे सम्मान, गरिमा और निर्धारित नियमों के दायरे में किया जाए।

चौकसी बढ़ी

किसी भी बड़े जमावड़े या सामूहिक उल्लंघन की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की हैं। लुटियंस दिल्ली के नजदीकी खेल स्टेडियमों को अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाया गया है, जहां हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाने के लिए दर्जनों सरकारी बसों की कतारें खड़ी कर दी गई हैं। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और खान मार्केट जैसे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों के चुनिंदा निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।

लुटियन जोन में चारों तरफ सुरक्षा का जिम्मा लगभग 27,000 जवानों को सौंपा गया है। पूरे नई दिल्ली और कनॉट प्लेस क्षेत्र में शांति बनाए रखने, मानव जीवन और सार्वजनिक/निजी संपत्ति की रक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 पहले से ही लागू है।

सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद

एनडीएमसी ने दिल्ली पुलिस को लिखित पत्र भेजकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क पूरी तरह बंद रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियों को 20 अक्टूबर तक के लिए हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहम नहीं चाहते सत्ता बदले, अभिजीत दीपके ने देर रात बताई डिमांड