चेहरे पर था नकाब; इस तरह क्यों सड़क पर दिखे अभिजीत दीपके, कहा- बहुत दिनों बाद…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आंदोलन चलाने जा रहे अभिजीत दीपके मुंबई में सड़क पर नकाब बांधकर चलते दिखे। उन्होंने कहा कि कई महीनों बाद ऐसा अनुभव कर पाए हैं।ो

Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके इन दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हैं, जहां वह मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 2 अक्टूबर को शिवाजी मैदान में शाम 4 बजे 'कॉकरोचों' को एकत्रित होने के लिए कहा गया है। इस बीच अभिजीत दीपके का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रुमाल वाला नकाब बांध सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया हैंडल बनाने के बाद से अभिजीत दीपके बहुत फेमस हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। एक तरफ जहां उनके करोड़ों प्रशंसक हैं तो आलोचकों की भी कमी नहीं। ऐसे में दीपके अब कहीं आम लोगों की तरह खुलकर घूम-फिर नहीं पाते हैं। लेकिन मुंबई में ट्रैफिक जाम की वजह से जब उनकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी तो दीपके ने यहां अपने लिए वह अवसर तलाश लिया।

दीपके ने कहा- कई महीनों बाद यूं अकेले सड़के पर चला

दीपके ने चेहरे पर रुमाल से नकाब बांधा और चेहरा छिपाकर सड़क पर पैदल चलने का लुत्फ लेने लगे। सीजेपी प्रमुख के किसी साथी ने इस पल को कैमरे में कैद किया और उनसे उनके अनुभव के बारे में बात कही। दीपके कई महीनों बाद इस तरह अकेले सड़क पर चलकर खुश हुए। उन्होंने इसे मस्त अनुभव बताया। उन्होंने कहा, 'मैं कई महीने बाद इस तरह सड़क पर चल रहा हूं। थैक्स डू रोड ब्लॉक, यहां एक रोड ब्लॉक हुआ था इसलिए हमें कार से उतरकर पैदल चलना पड़ रहा है। कोई नहीं है साथ में, अच्छा लग रहा है।'

2 अक्टूबर से मुंबई में आंदोलन

नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन चलाकर कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे में सीजेपी के हौसले बुलंद हैं। संगठन ने अब सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को मुबंई के शिवाजी मैदान में की जाएगी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने यहां आंदोलन की अनुमति देने से इनकार किया है। लेकिन सीजेपी अभी भी वहीं प्रदर्शन करने पर अड़ी है। मुंबई चलो नारे के साथ लगातार पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सीजेपी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है। मुंबई के बाद देश के अन्य शहरों और राजधानी दिल्ली में भी आंदोलन चलाने की बात कही गई है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले नकाब बांध निकले अभिजीत दीपके; क्या बताया