अरविंद केजरीवाल ने सौरभ दास से क्या कहा? पंजाब पहुंच गई थी कॉकरोचों की टीम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्कूल ठीक करो मुहिम के तहत कॉकरोच जनता पार्टी ने पंजाब का भी दौरा कर लिया है। खास बात है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है और सीजेपी पर आप से सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। अब इसपर अरविंद केजरीवाल ने रिएक्ट किया है।

Arvind Kejriwal
कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहुंची थी, जिसपर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। (Photo by Sanjeev Verma/ Hindustan Times)

विवादों के बीच CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने पंजाब के स्कूलों का दौरा किया। पार्टी के नेताओं ने स्कूलों की स्थिति बताई थी। अब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस पर रिएक्ट किया है। खास बात है कि अभिजीत दीपके एंड टीम पर सवाल उठ रहे थे कि वह पंजाब के स्कूलों में नहीं जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों का दौरा कर रहे हैं।

सीजेपी पदाधिकारी सौरभ दास ने 'पंजाब स्कूल सोशल ऑडिट' के नाम से एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी की एक टीम पंजाब के लुधियाना में स्कूल ऑडिट करने पहुंची थी। वीडियो में देखें हमें क्या मिला। स्कूल देखकर हम प्रभावित हुए और 20 में से अधिकांश बातें अच्छी निकलीं। इसके बाद भी कुछ परेशानियां सामने आईं हैं।'

क्या परेशानी बताई

दास ने लिखा, 'कुछ परेशानियां सामने आईं हैं और हमने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को खबर कर दी है। उन्होंने हमसे मिलने के लिए हामी भर दी है। हमने मांग की है कि परेशानियों को तुरंत ठीक किया जाए। मंत्री ने हमें तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया है।'

क्या आया अरविंद केजरीवाल का रिप्लाई

इसपर आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने लिखा, 'कमियों को बताने के लिए धन्यवाद सौरभ। हम तुरंत इन्हें ठीक करेंगे।'

इससे पहले सीजेपी ने राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली के स्कूलों का दौरा किया था। इसके साथ ही सवाल उठने लगे थे वह सिर्फ भाजपा सरकार वाले राज्यों में जा रहे हैं। वहीं, झारखंड में छात्र आंदोलन में दीपके के नहीं जाने के चलते भी सवाल उठे थे। राजस्थान में एक सरकारी स्कूल की जांच के दौरान सीजेपी टीम पर हमला भी हो गया था। इसके अलावा पार्टी पर आप के साथ साठ गांठ करने के भी आरोप लगते रहे हैं।

कर्नाटक के स्कूलों में पहुंचे

इससे पहले सीजेपी के एक और नेता आशुतोष रांका भी कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में पहुंचे थे और वीडियो पोस्ट किए थे। खास बात है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हैं। रांका ने पोस्ट किया था, 'कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा से मुलाकात हुई।' उन्होंने बताया कि उस दौरान स्कूल की सफाई, एसआईआर के दौरान शिक्षकों की गैर मौजूदगी समेत कई मुद्दों पर बात हुई।

अभिजीत दीपके ने केंद्र पर निशाना साधा

दीपके ने गुरुवार को लिखा, 'सौरभ पंजाब के स्कूल गए और कमियों को बताया और शिक्षा मंत्री ने उनसे मुलाकात और कार्रवाई का भरोसा दिया। आशु ने ऐसा ही कर्नाटक में किया। शिक्षा मंत्री उनसे मिले और कार्रवाई का भरोसा दिया।' उन्होंने कहा, 'लेकिन जब हमने भाजपा शासित राज्यों के स्कूलों में खराब स्थिति के बारे में बताया, तो हमारी टीम पर गुंडे छोड़े गए। भाजपा जिम्मेदारी लेने से डरती क्यों है। भाजपा शिक्षा के खिलाफ क्यों है।'

कॉकरोच जनता पार्टी ने जून और जुलाई में दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद सरकारी स्कूलों के दौरे की मुहिम शुरू की है। इसकी शुरुआत दीपके ने गृह राज्य महाराष्ट्र से की थी। पार्टी ने कहा है कि वह झारखंड के स्कूलों का भी दौरा कर चुके हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअरविंद केजरीवाल ने सौरभ दास से क्या कहा? पंजाब पहुंच गई थी कॉकरोचों की टीम