अभिजीत दीपके को मिला कौन सा पद, कॉकरोचों ने 12 लोगों टीम का किया ऐलान

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रमुख 12 लोगों की टीम का ऐलान हो चुका है। इसमें अभिजीत दीपके राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए हैं। खास बात है कि उन्होंने ही CJP की शुरुआत की थी। उनके आवास पर टीम की 2 दिवसीय बैठक आयोजित हुई थी।

CJP Members List
अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली CJP टीम में कुल 12 लोगों को शामिल किया गया है। (PTI Photo)

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका संगठन के सह-संयोजक होंगे। शहर में स्थित दीपके के आवास पर मुख्य टीम की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई।

इसके पदाधिकारियों ने कहा कि CJP को फिलहाल राजनीतिक दल में नहीं बदला जाएगा, बल्कि यह जमीनी स्तर पर काम करेगी। सीजेपी ने बाद में एक बयान जारी कर संगठन के पदाधिकारियों के नामों की जानकारी दी।

शहर स्तर पर भी बनेंगी यूनिट्स

बयान में कहा गया, 'हमारे खाके को लागू करने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति ने हमारी पहली राष्ट्रीय नेतृत्व सूची को मंजूरी दे दी है। अगले छह महीनों में कॉजपा पूरे भारत में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयों की स्थापना करेगी। आज बताए गए नामों के अलावा सीजेपी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी के रूप में नामित नहीं किया गया है।'

ये भी होंगे शामिल

कॉजपा ने अजिंक्य शिंदे (35) को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, जबकि दीपक बालियान (26) को संगठन सह-प्रभारी नियुक्त किया। अन्य पदाधिकारी आफरीन नवाज (34) - राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी (30) - मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह (31) - कानूनी मामलों की प्रमुख, वैष्णवी गौड़ (29) - शोध और नीति प्रमुख, रोहन देशपांडे (31) - प्रौद्योगिकी प्रमुख, और योगेश इंगले (33) - वित्त प्रमुख हैं। कॉजपा ने देश के चार क्षेत्रों - उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर, तथा पश्चिम के नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी तय कीं।

वेबसाइट के जरिए शुरुआत

संवाददाता सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विस्तार पर सौरव दास ने कहा, 'हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। छात्र, युवा पेशेवर और श्रमिक एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने के लिए हमसे जुड़ सकते हैं।' उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी प्रकार का कोष एकत्र नहीं कर रहा है और लोगों को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए।

दास ने कहा, 'लोग चाहते हैं कि कॉजपा एक राजनीतिक दल बने। लेकिन इस समय एक और राजनीतिक दल जोड़ना उपयोगी नहीं होगा। वहां ऊर्जा खर्च करने के बजाय, हम धरातल पर काम करेंगे क्योंकि जागरूकता वहीं से आती है। हम फिलहाल कॉजपा को राजनीतिक दल में नहीं बदलेंगे।'

झारखंड मिलने जाएंगे

रांका ने कहा कि कॉजपा का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करेगा, जिसके बाद शीर्ष पदाधिकारी वहां का दौरा करेंगे। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया, जिसमें छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं को लेकर पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को मिला कौन सा पद, कॉकरोचों ने 12 लोगों टीम का किया ऐलान