अभिजीत दीपके का नया ऐलान; कहा- चुनाव से आगे जाना है हमें, बता दिया कॉकरोचों का प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभिजीत दीपके ने एक इंटरव्यू में अपना फ्यूचर प्लान बताया है। उन्होंने इस दौरान कॉकरोचों के आंदोलन को लेकर भी बात की। दीपके ने बताया कि सरकार की किस बात से बेहद नाराज हो गए थे और अमेरिका से भारत लौटने का फैसला क्यों किया।

Abhijeet Dipke says we need to look beyond elections
दीपके ने इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बात की

कॉकरोचों के लीडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनकी पार्टी का मकसद चुनावों से आगे जाना है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी योजना बताई है। इस दौरान उन्होंने अमेरिका से भारत लौटने, कॉकरोच आंदोलन और CJP के भविष्य को लेकर भी बातचीत की। इंटरव्यू में दीपके ने यह भी कहा है कि अब वे मैदान में उतर गए हैं तो आंदोलन को जिंदा रखने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते मई महीने में देश के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज के रूप में यह मुहिम शुरू की थी। देखते ही देखते इस आंदोलन से लाखों लोग जुड़ गए और दीपके काफी प्रसिद्ध भी हो गए। बाद में भारत लौटकर अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की अगुवाई की थी।

सरकार की एक बात दीपके को लग गई बुरी

अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्हें सरकार की एक बात बहुत खटक गई थी। उन्होंने बीबीसी के साथ हालिया इंटरव्यू में बताया कि सरकार की तरफ से ‘देश के लिए खतरा’ और ‘एंटी नेशनल’ जैसे टैग मिलने से वे बेहद दुखी थे। अभिजीत दीपके ने कहा कि उनके परिवार और उनके वकील ने उन्हें भारत ना जाने की सलाह दी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अमेरिका से भारत लौटने का फैसला किया।

अभिजीत दिपके ने कहा, "जब मेरी अपनी ही सरकार ने मुझे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया, तभी मैंने भारत लौटने का फैसला किया। इस बात ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया। जब मैं विदेश में हूं, तो क्या मेरी सरकार को मेरे साथ खड़ा नहीं होना चाहिए?" उन्होंने आगे कहा, "मैंने तय किया कि मुझे अपने देश वापस जाना चाहिए ताकि मैं यह साबित कर सकूं कि मैं देश की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं हूं। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, बस उस तरीके से नहीं, जिस तरीके से सरकार चाहती है।"

अभिजीत दीपके ने बताया आगे का प्लान

बता दें कि कॉकरोचों ने पेपर लीक आंदोलन की सफलता के बाद ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। CJP के नेता भारत के सरकारी स्कूलों की बदहाली के मुद्दों को उठा रहे हैं। अपनी आगे की योजना पूछे जाने पर अभिजीत दिपके ने कहा है कि वे इस आंदोलन को किसी पार्टी या चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रखना चाहते।

अभिजीत दिपके ने कहा, “लोगों ने राजनीति को सिर्फ चुनाव और राजनीतिक दलों तक सीमित कर दिया है। हम उससे आगे बढ़ना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, "हम यहां सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं। हमारा मकसद एक बड़ा बदलाव लाना है, जहां लोग अपने अधिकार और अपने कर्तव्य समझें, और यह भी जानें कि सत्ता में कोई भी पार्टी आए, उससे जवाबदेही कैसे तय कराई जाए।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके का नया ऐलान; कहा-चुनाव से आगे जाना है हमें, बताया कॉकरोचों का प्लान