अभिजीत दीपके को US से फंडिंग, अमेरिकी सिंगर बोलीं; बताया कौन दे रहा पैसा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलिबेन के आरोप हैं कि अमेरिका में कई डोनर्स अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को फंडिंग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन डोनर्स का ये काम करने का पैटर्न है, जिसके जरिए नेताओं को निशाना बनाया जाता है।

Abhijeet Dipke Funding
अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलिबेन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। (PTI Photo)

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि दीपके को अमेरिका से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने वाले डोनर्स उन्हें आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी डोनर का नाम नहीं लिया है।

खास बात है कि मैरी मिलबेन का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब सीजेपी ने दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी दे दी है। रविवार को ही अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने और धारा 163 का उल्लंघन करने पर सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को बुधवार को ही 5 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

साजिश बताया

अमेरिकी सिंगर ने लिखा, 'भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए। यह समय चुप रहने का नहीं है। अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के डोनर्स की तरफ से फंड दिया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। भारत की 25 वर्षों तक सेवा करने वाले, 12 वर्षों से प्रधानमंत्री रहने वाले और लगातार तीन बार चुने गए आपके प्रधानमंत्री देश की मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे।'

उन्होंने लिखा, 'और इन चुने हुए डोनर्स का दुनिया में कंजर्वेटिव नेताओं को निशाना बनाने, उस देश के ऐसे युवा को खोजना जो अमेरिका में पढ़ा हो, उन्हें कट्टर बनाना, देश में वापस भेजने और तबाही मचाने के लिए फंड देने का एक ही पैटर्न है। अब तक इनमें से कोई भी सफल नहीं हो सका है, लेकिन देश के विकास और शासन पर असर डाला है।'

अभिजीत दीपके फंडिंग पर क्या बोले

मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके से फंडिंग को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था, 'उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि हमारे सार्वजनिक रूप से जो फंडिंग आ रही है, वो बता दूंगा तो क्या चुनाव ठीक हो जाएंगे। मुझे माफ कीजिएगा सवाल में लॉजिक नहीं है। हमारी फंडिंग का और चुनाव आयोग में जो धांधली चल रही है, उसका क्या लेना देना है।'

सवाल किया गया कि वह इतना बड़ा प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं, तो इसपर दीपके ने जवाब दिया, 'छोटा स्टेज है छोटा। आप कल आकर देखिए छोटा स्टेज है।' उन्होंने कहा, 'मेरे जूतों का बहुत फोटो चला था। 30 हजार के जूते पहन रहा हूं, मुझे कोई शर्म नहीं है बताने में। मैं उसके लिए सक्षम हूं। अमेरिका में गया था मैं। मुझे लोग काफी पूछ रहे थे, जब मैं पिछली बार घूम रहा था कि यह हर स्टेट में कैसे जा रहा है।' उन्होंने कहा था कि अमेरिका जा सकता हूं तो भारत के राज्यों में भी जा सकता हूं।

सीजेपी हुई नाराज

बुधवार को रांका और दास को तिहाड़ जेल लाया गया है। दोनों नेता यहां 5 दिनों तक रहेंगे। खास बात है कि उनके साथ पार्टी के एक और पदाधिकारी अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 5 हजार के बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि रांका और दास रिपीटेड ऑफेंडर हैं। साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए साइन किए बॉन्ड को भी नहीं माना है।

दीपके ने कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर आप देश में आपातकाल लगाना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक घोषणा कीजिए।' उन्होंने कहा, 'यह क्या है? कायरों की तरह काम करना और अघोषित आपातकाल लगाना, जहां जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर लोगों को पांच दिन की हिरासत में रख लिया जाता है? ऐसा तो आपातकाल के दौरान भी नहीं हुआ था।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को US से फंडिंग, अमेरिकी सिंगर बोलीं; बताया कौन दे रहा पैसा