अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, कहा- जंतर -मंतर पर 2 चीजें लाना ना भूलें; हाई अलर्ट पर पुलिस
कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। दीपके ने अपने समर्थकों को दो चीजों को लेकर वहां पहुंचने को कहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले अमेरिका से उड़ान भरने वाले दीपके दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतरे तो सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने समर्थकों से जंतर-मंतर पर मिलने की बात कही और उन्हें अपने साथ दो चीजें लाने को कहा है।
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पहुंचकर कहा, 'लैंड कर चुका हूं। आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने को उत्सुक हूं। एक किताब और तिरंगा लाना ना भूलें। करुणा और कृतज्ञता के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल देना ना भूलें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति से आगे बढ़ाना है।' अमेरिका से उड़ान भरने के बाद अभिजीत दीपके ने कहा था कि अब उनका भविष्य संविधान के हाथों में है। उन्होंने इसके साथ जय भीम का नारा लगाया था। करीब 24 घंटे की यात्रा के बाद दीपके भारत पहुंचे। वह थाने में आवेदन देकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मांग करना चाहते हैं।
एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक सुरक्षा बढ़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस
अभिजीत दीपके के भारत पहुंचने से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट और इसके आसपास के इलाके में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय आगमन गेट संख्या एक पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। गेट के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए और खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि खुफिया इनपुट के बाद दिल्ली में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी संभावित गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट, पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर-मंतर इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
आम आदमी पार्टी के साथ कुछ सालों तक काम करने के बाद पढ़ाई के लिए अमेरिका गए अभिजीत दीपके ने दिल्ली वापस आकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। नीट पेपर लीक और सीबीएसआई की कॉपी चेकिंग में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी की वजह से कॉकरोच पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
हजारों लोगों के पहुंचने का दावा
अभिजीत दीपके ने भारत आने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कॉकरोच पार्टी के 11 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। सभी से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। कॉकरोच पार्टी ने कहा है कि राजनीतिक दल के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, लेकिन वे अपनी पार्टी का झंडा या अन्य कोई निशान लेकर नहीं आ सकते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


