सभी तिरंगा लेकर पहुंचो, अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान; जेल वाली आशंका भी जताई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CJP के अभिजीत दीपके ने कहा कि सौरभ और आशुतोष को बस तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। सभी देशभक्तों से अपील है कि वे 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचें।

Abhijeet Dipke of CJP New Announcement Arrive with Tiranga Also Expresses Fear of Jail Time
अभिजीत दीपके ने देशवासियों से 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने देशवासियों से 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी से कहा है कि वे तिरंगा लेकर पहुंचें और हम दिखा देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। दीपके ने आशुतोष रांका और सौरभ दास की गिरफ्तारी के बाद उन्हें तिहाड़ जेले भेजे जाने के बाद आशंका जताई कि उन्हें (दीपके) भी जेल भेजा जा सकता है।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर वीडियो अपलोड करते हुए कहा, ''सौरभ और आशुतोष को बस तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। सभी देशभक्तों से अपील है कि वे 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचें। हम दिखा देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालिए और बता दीजिए कि तिरंगा हमारा गर्व है और उसे लहराना कोई अपराध नहीं है। हो सकता है कि इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन उसकी मुझे चिंता नहीं है।''

इससे पहले आज दिन में सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के मामले के बाद पांच दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उनके ऊपर कथित तौर पर उनके पीस बॉन्ड तोड़ने और जंतर-मंतर में बिना इजाजत घुसने का आरोप लगा है। जंतर-मंतर को सरकार ने पिछले दिनों प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया है। यानी कि अब जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

इसके बाद, सीजेपी के दास और रांका अचानक से जंतर-मंतर का गेट फांदकर वहां पहुंच गए थे और हाथों में तिरंगा लेकर लहरा दिया था। तुरंत आनन-फानन में सीजेपी नेताओं को पहले हिरासत में लिया गया और फिर बाद में अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

वहीं, दास और रांका के साथ सीजेपी के अजिंक्य शिंदे को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन छह महीने तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने का बॉन्ड भरने के बाद 5,000 रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया। तीनों को बुधवार सुबह एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।

युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कदम: राहुल गांधी

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने को लेकर बुधवार को कहा कि यह स्थान भारत की जनता का है और इसे प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल किया जाएगा। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के एक बयान से संबंधित 'पीटीआई' की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है और ऐसा करने पर युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कदम है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्र, युवा, पत्रकार और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' भले ही अलग-अलग बैनर के तहत अपनी आवाज उठा रहे हों, लेकिन उनका मकसद एक ही है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसभी तिरंगा लेकर पहुंचो, अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान; जेल वाली आशंका भी जताई