अभिजीत दीपके का बाबा रामदेव पर पलटवार, कहा- अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर दो ध्यान
अभिजीत दीपके ने बाबा रामदेव से काह कि आप जो पतंजलि प्रोडक्ट्स बनाते हैं उन्हें देखिए। उसके बारे में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि वे धोखा हैं। उस पर ध्यान दीजिए। मुझे लगता है कि जेन-जी कल्चर लोकतंत्र और देश को काफी अच्छे से संभाल सकता है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने योग गुरु बाबा रामदेव पर पलटवार किया है। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार, एजुकेशन सिस्टम और विपक्ष की पॉलिटिक्स पर तीखे आरोप लगाए हैं। साथ ही, दावा किया है कि उन्हें धमकियां दी गई हैं कि अगर वह भाजपा में शामिल नहीं होते हैं तो परिवार के लिए मुसीबत पैदा हो जाएगी। योग गुरु बाबा रामदेव पर टिप्पणी करते हुए अभिजीत दीपकेने कहा कि उन्हें राजनीति पर बयान देने के बजाए, पतंजलि प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी राय दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अभिजीत दीपके ने कहा, "आप जो पतंजलि प्रोडक्ट्स बनाते हैं उन्हें देखिए, जिनके बारे में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि वे धोखा हैं। उस पर ध्यान दीजिए। मुझे लगता है कि जेन-जी कल्चर लोकतंत्र और देश को काफी अच्छे से संभाल सकता है। आपको अपने खराब पतंजलि प्रोडक्ट्स की चिंता करनी चाहिए, वरना पतंजलि बंद हो सकती है।" इसके अलावा, अमित शाह पर राहुल गांधी के आरोपों के बारे में दीपके का कहना है कि उनके हिसाब से प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की जिम्मेदारी अमित शाह की है। उन्होंने कहा कि चूंकि पुलिस सीधे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है, इसलिए गृह मंत्री को इन घटनाओं की जानकारी होना स्वाभाविक है।
बाबा रामदेव ने कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि शिक्षा मंत्री कौन होगा और कौन नहीं होगा, यह सड़कों पर तय नहीं होगा। यह देश के प्रधानमंत्री और संसद तय करती है। अब कुछ लोगों ने आजादी के नारे लगाए, आरएसएस के आजादी के नारे लगाए। प्रह्रलाद जोशी के बनने से किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए।
'गुंडों को भेज भाजपा ने फैलाई गड़बड़ी'
अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि भाजपा अपने गुंडों को भेजकर गड़बड़ी फैलाएगी। उन्होंने ठीक वैसा ही किया है। मुझे दुख है कि पुलिस अधिकारियों को उन्हीं लोगों ने निशाना बनाया जो ये काम कर रहे थे। हमें उन पुलिस अधिकारियों से हमदर्दी है जिन्हें इस तरह निशाना बनाया गया। साथ ही, जिन स्टूडेंट्स को पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा, उनके परिवारों का क्या? दीपके ने कहा, ''आदतन अपराध करने वालों से कानून के हिसाब से निपटना चाहिए। वे उन आदतन अपराधियों का इस्तेमाल स्टूडेंट्स को निशाना बनाने के लिए कर रहे हैं। बिहार के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। मुंबई के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। स्टूडेंट्स को निशाना बनाने की साजिश है और यह उन्हें धमकाने के लिए किया जा रहा है कि वे सरकार से सवाल पूछने या फिर से विरोध में उतरने की हिम्मत न करें।''
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


