अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के तिरंगा मार्च के बीच ऐक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दीपके पंचकुइंया रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता के घर से निकले ही थे, तभी पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 163 का हवाला दिया है।

Abhijeet Dipke Detained by Delhi Police CJP Protest Tiranga March
पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ ले गई है। (AFP)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'तिरंगा मार्च' के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ ले गई है। पुलिस ने बीएनएस 163 का हवाला दिया। उन्हें पंचकुइंया रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता के घर से निकलते ही पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इस दौरान, दीपके पुलिस से यह सवाल करते भी सुने गए कि आखिर उन्होंने उल्लंघन क्या किया है? वह तो अभी सीपी भी नहीं पहुंचे हैं।

भारी मीडियाकर्मियों के जमावड़े के बीच अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने पर पुलिस से कहा, ''मैंने कौन सा उल्लंघन किया है? मैं तो अकेला हूं, बाकी तो मीडियावाले हैं।'' दीपके कहते हैं कि सीपी जाने पर मनाही है, लेकिन मैं तो अभी घर से ही नहीं निकला हूं। इस पर पुलिस ने कहा कि हम प्रिंवेटिव कस्टडी में ले रहे हैं।

सीजेपी ने शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की थी। इसमें शामिल होने के लिए दीपके मुंबई से पिछले दिनों दिल्ली भी पहुंचे थे। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। पिछले दिनों 10 अक्टूबर को भी सीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन लोग जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा होने की वजह से नहीं पहुंच सके थे। सीजेपी को इन प्रदर्शनों में कांग्रेस, लेफ्ट दलों समेत विपक्ष का साथ मिल रहा है।

दीपके को पुलिस ने थमाया था नोटिस

मार्च न करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दीपके को नोटिस भी थमाया था। मार्च शुरू होने से कुछ घंटे पहले पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन नहीं करने को लेकर नोटिस थमाया। अधिकारियों के अनुसार नोटिस में कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू होने, इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बाजार, अस्पताल और अहम सरकारी इमारतें होने के साथ-साथ भगदड़ मचने की आशंका का हवाला दिया गया है।

एनडीएमसी ने पार्क को दो दिन के लिए किया बंद

सीजेपी ने आज शाम पांच बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च बुलाया है। हालांकि, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 16 और 17 अक्टूबर के लिए सेंट्रल पार्क को बंद कर दिया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नई दिल्ली इलाके में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों को तैनात किया है। यह नोटिस कनॉट प्लेस के थाना प्रभारी (एसएचओ) की ओर से जारी किया गया है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, तिरंगा मार्च के बीच ऐक्शन