'मैंने क्या किया? मैं तो अकेला हूं, भीड़ तो मीडिया वालों की है'... हिरासत में लेते ही पुलिसवालों पर भड़के दीपके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दीपके ने पुलिस वालों को ये भी बताया कि उनके साथ मौजूद भीड़ तो मीडिया वालों की है और वो अकेले ही तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस पर पुलिस ने साफ किया है कि उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

Abhijeet Dipke
अभिजीत दीपके को घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। (फाइल फोटो)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। जैसे ही वह घर से निकले दिल्ली पुलिस के अफसरों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर दीपके ने गुस्सा जाहिर किया है और पुलिस वालों से पूछा कि मैंने क्या किया? उन्होंने ये भी कहा कि जब वो अकेले हैं और कोई कानून ही नहीं तोड़ा तो, उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया? दीपके ने पुलिस वालों को ये भी बताया कि उनके साथ मौजूद भीड़ तो मीडिया वालों की है और वो अकेले ही तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस पर पुलिस ने साफ किया है कि उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

अभिजीत दीपके हाथों में तिरंगा थामे जैसे ही NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकले, वैसे ही एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा, "हम आपको प्रिवेंटिव डिटेंशन (एहतियाती हिरासत) में ले रहे हैं। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है। इसलिए आपको हिरासत में लिया जा रहा है..." इस पर दीपके उनसे उलझ पड़े। बता दें कि CJP ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

20 पुलिसवालों ने थमाया था नोटिस

इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस की यह कार्रवाई प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हुई है।

सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद

बता दें कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS)की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए कनॉट प्लेस में मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इस निषेधाज्ञा के तहत कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों के एकत्र होने पर रोक है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक सीमित समूह को किसी वैकल्पिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कहा है कि प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार और शनिवार को सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'मैंने क्या किया? मैं तो अकेला हूं'; हिरासत में लेते पुलिसवालों पर भड़के दीपके