ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से ज्यादा चाहते हैं अभिजीत दीपके, केस वाली भी डिमांड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन तेज होता नजर आ रहा है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन छेड़ दिया है। वहीं, दिल्ली में INDIA अलायंस सक्रिय है।

Abhijeet Dipke
कॉकरोच जनता पार्टी पहले ही ज्ञानेश कुमार और एसआईर के मुद्दे पर तीन बड़ी मांगें सामने रख चुकी है। (PTI Photo/Shailendra Bhojak)

अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले बेंगलुरु में प्रदर्शन शुरू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंच पर यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत कई सीजेपी नेता नजर आ रहे हैं। खास बात है कि इस दौरान दीपके ने साफ किया है कि सीजेपी सिर्फ कुमार के इस्तीफे पर शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने दो मांगें रखी हैं। इधर, राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन INDIA अलायंस के प्रदर्शन के आसार हैं।

अभिजीत दीपके ने गुरुवार को कहा है कि हमारी जंग सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर वह जाएंगे, तो उनकी जगह पर कोई और आएगा। हम SIR को खत्म कराना चाहते हैं। इसके बाद ज्ञानेश कुमार की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।' सीजेपी 10 अक्टूबर से दिल्ली में भी प्रदर्शन करने जा रही है।

सड़क का नारा

दीपके ने कहा, 'वोटों की चोरी क्यों हो रही है? 2024 में BJP और विपक्ष के बीच 2% का अंतर था। इसलिए अब वे पूरे देश में 30 करोड़ वोट हटा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पास भले ही सत्ता हो, लेकिन सड़कों पर हमारी ताकत है। हम यहीं से अपनी सत्ता वापस हासिल करेंगे।' उन्होंने कहा, 'एक देश और एक चुनाव नारा है। मकसद एक देश एक पार्टी है। यह हिटलर का प्लान था।'

मंगलवार को भी दीपके ने कहा था, 'यह किसी एक पार्टी या विचारधारा की बात नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई है।' उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार कहा है कि महाराष्ट्र पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस है और दिल्ली पुलिस को उससे सीखना चाहिए। लेकिन यह दुखद है कि चंद्रपुर पुलिस ने कॉजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर उन्हें जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा। उन्होंने जंतर-मंतर तक यात्रा के खर्च के स्रोत के बारे में भी पूछा।'

क्या हैं सीजेपी की 3 बड़ी मांगें

सीजेपी ने मुख्य रूप से 3 मांगें रखीं थीं। इनमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और जांच शुरू करने की मांग की गई थी। दूसरी मांग थी कि आगामी चुनावों पर रोक लगा दी जाए और SIR को बंद कर दिया जाए। साथ ही जनवरी 2025 से पहले की वोटर लिस्ट को वापस लाया जाए। सीजेपी की मांग थी कि एक स्वतंत्र आयोग जांच करे कि किस तरह से SIR से जुड़े फैसले लिए गए थे।

सीजेपी का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट एसआईआर से जुड़ी सभी फाइलों को जब्त करे। तीसरी मांग थी कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर 2023 के कानून को खत्म कर दिया जाए। इसके अलावा कहा गया था कि नया कानून बनाया जाए, जिसमें सिविल सोसाइटी से भी लोगों को शामिल किया जाए।

चप्पल प्रदर्शन

सीजेपी गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी में चप्पल प्रदर्शन कर रही है। साथ ही फ्रीडम पार्क में हो रहे इस कार्यक्रम में SIR पर जनता की अदालत का भी आयोजन किया गया है। इसमें अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी की बुलाई जनता की अदालत में दीपके, आशुतोष, सौरव और सभी युवा संगठन तथा नागरिक समाज संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। राज्य भर से एसआईआर के पीड़ित भी मौजूद रहेंगे।'

इससे पहले दीपके ने मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था, जिसमें मनोरंजन जगत से शबाना आजमी, गायक विशाल ददलानी समेत कई लोग शामिल हुए थे। इसके बाद सीजेपी ने दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था।

विपक्ष का जारी है विरोध

खास बात है कि सीजेपी ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान ऐसे समय पर किया है, जब दिल्ली में INDIA अलायंस खासा सक्रिय हो गया है। कांग्रेस की अगुवाई में मंगलवार और बुधवार को सांसदों ने बड़ा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से ज्यादा चाहते हैं अभिजीत दीपके, केस वाली भी डिमांड