जंतर-मंतर पर घायल हुए थे पुलिसकर्मी, अभिजीत दीपके बोले- भाजपा के गुंडों ने किया हमला
अभिजीत दीपके ने कहा कि जिन पुलिसवालों पर जंतर-मंतर पर हमला हुआ, उसके पीछे स्टूडेंट्स नहीं थे, बल्कि भाजपा ने आंदोलन में गड़बड़ी करने के लिए अपने गुंडे भेजे थे। इन्हीं ने पुलिसवालों पर हमला किया।
जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस के कई पुलिसवालों को चोटें लगी थीं, जिसके बाद शुक्रवार को उनके परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने घायल पुलिसकर्मियों के प्रति हमदर्दी दिखाई, लेकिन उन्होंने इसका आरोप भाजपा के 'गुंडों' पर लगा दिया।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, ''जिन पुलिसवालों को इस तरह से टारगेट किया गया, उनके साथ हमें हमदर्दी है। लेकिन उसी समय स्टूडेंट्स पर भी पुलिस अधिकारियों को बेरहमी से हमला किया या। उनके परिवारों का क्या?'' दीपके ने आरोप लगाया कि जिन पुलिसवालों पर हमला हुआ, उसके पीछे स्टूडेंट्स नहीं थे, बल्कि भाजपा ने आंदोलन में गड़बड़ी करने के लिए अपने गुंडे भेजे थे। इन्हीं ने पुलिसवालों पर हमला किया।
दीपके ने कहा कि मैंने शुरुआत में ही चेतावनी दी थी कि ऐसे लोगों को आंदोलन को पटरी से उतारने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, ''यह भाजपा के गुंडों ने किया है। मैं पहले दिन से ही कह रहा था कि भाजपा गड़बड़ी करने के लिए अपने गुंडे भेजेगी। उन्होंने बिल्कुल वही किया। मुझे दुख है कि पुलिस अधिकारियों को उन्हीं लोगों ने निशाना बनाया जो ये काम कर रहे थे।"
दीपके बोले- अपराधियों के बजाए स्टूडेंट्स बन रहे निशाना
अभिजीत दीपके ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आदतन अपराधियों के बजाए स्टूडेंट्स को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में कोई प्रदर्शन में हिस्सा न लें और सरकार से सवाल न कर सकें। उन्होंने कहा, ''आदतन अपराधियों को कानून के हिसाब से ही निपटना चाहिए। वे स्टूडेंट्स को टारगेट करने के लिए उन अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।''
'दिल्ली में बिहार-मुंबई के लोगों ने कुछ नहीं किया'
सीजेपी के फाउंडर ने कहा कि बिहार के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया है। मुंबई वालों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। स्टूडेंट्स को टारगेट करने की साजिश है और यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि वे फिर से प्रोटेस्ट न कर सकें और सरकार से सवाल करने की हिम्मत न करें।


