ये नोटिस होती है? जो मन में आए वो लिखे जा रहे; दिल्ली पुलिस पर भड़क गए अभिजीत दीपके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अभिजीत दीपके ने कहा कि ये क्या मजाक लगा रखा है आप लोगों ने। क्या नोटिस है। ये नोटिस होती है? जो मन में आए वो लिखे जा रहे हैं आप लोग।

Abhijeet Dipke CJP Tiranga Yatra Says Is this Notice You Are Writing Whatever Comes to Mind
अभिजीत दीपके को पुलिस ने शुक्रवार को नोटिस थमा दिया है।

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा करने पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दीपके को पुलिस ने शुक्रवार को नोटिस थमा दिया है। पुलिस ने उन्हें मार्च नहीं निकालने की चेतावनी दी है। पुलिस की टीमें उस घर पर पहुंचीं, जहां पर अभिजीत दीपके रह रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने दीपके को नोटिस दिया और कहा कि इस समय कनॉट प्लेस के आसपास के इलाके में बीएनएस की धारा 163 लागू है। नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर सीजेपी इस धारा का उल्लंघन करती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एनडीएमसी ने तिरंगा यात्रा के लिए सीजेपी को अनुमति नहीं दी है। पुलिसकर्मी ने जब दीपके को नोटिस दिया तो वे भड़क गए और पूछने लगे कि ये नोटिस होती है? जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हो।

सोफे पर बैठे अभिजीत दीपके ने सामने खड़े पुलिसवाले से पूछा कि क्या आरोप लगाया है मेरे ऊपर। दीपके के सोफे के सामने एक टेबल भी रखी हुई थी, जहां पर पुलिस ने कई पेपर रख रखे थे। दीपके इन नोटिस को पढ़ रहे थे। नोटिस में एक जगह लिखा था कि अगर आपने (दीपके) सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काते रहे तो यह गैर-कानूनी है। दीपके ने कहा, ''ये क्या मजाक लगा रखा है आप लोगों ने। क्या नोटिस है। ये नोटिस होती है? जो मन में आए वो लिखे जा रहे हैं आप लोग।''

अभिजीत दीपके सोफे पर बैठे हुए थे और पुलिस वाले ने उनसे नोटिस पर साइन करवा लिया। दीपके के कंधे पर तिरंगा भी देखा जा सकता है। उन्होंने पुलिस के घर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपके को यह भी बताया गया कि तिरंगा लहराना कानून के खिलाफ नहीं है, लेकिन बिना इजाजत के मार्च करना और भीड़ इकट्ठा करना पाबंदियों का उल्लंघन होगा और पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। दीपके को फ्लैग कोड के अनुसार राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करने की पाबंदियों के बारे में भी बताया गया।

इससे पहले, एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट में दीपके ने उन दावों को खारिज कर दिया कि पब्लिक प्रदर्शनों से इकोनॉमिक एक्टिविटी में रुकावट आती है और तर्क दिया कि एग्रेसिव एडमिनिस्ट्रेटिव कार्रवाई और अचानक लॉजिस्टिक ब्लॉकेड से जनता और व्यापारियों को असल में मुश्किल होती है। उन्होंने कहा, "बिजनेस को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों से नुकसान नहीं होता। उन्हें तब नुकसान होता है जब सरकार पूरे शहर को बंद करने, इंटरनेट सर्विस सस्पेंड करने और अपने ही नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाने और शहर को वॉर-जोन में बदलने का फैसला करती है। अपनी शुरुआत से ही, कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि हम हमेशा गांधी के शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलेंगे और हम उस वादे पर कायम हैं। हमने मुंबई, पुणे, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु और नागपुर में विरोध प्रदर्शन किए हैं और उनमें से हर एक शांतिपूर्ण रहा है।''

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsये नोटिस होती है? जो मन में आए वो लिखे जा रहे; दिल्ली पुलिस पर भड़क गए दीपके