रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अभिजीत दीपके और उनके साथियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया  था। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस थाने में एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद तीनों नेताओं को रिहा कर दिया गया।

Abhijeet Dipke
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए पहुंचे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार को एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया था। कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद तीनों को इस शर्त के साथ रिहा कर दिया गया है कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे। एक दिन के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट में रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तीनों सीजेपी नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। आपका बता दें कि निवारक निरोध (Preventive Arrest) कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि अपराध की आशंका से हिरासत में लिया जाना होता है। संभावित अपराध को टालने के लिए इस तरह की कार्रवाई होती है। अभिजीत दीपके और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।

सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे अब विरोध प्रदर्शन की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा दावा किया कि छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों समेत 15,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। शिंदे ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजकों सौरव दास तथा आशुतोष रांका की हिरासत के बारे में भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने के 12 घंटे बाद भी तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने रविवार को जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है और कहा है कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता वह पीछे नहीं हटने वाले हैं।

पत्रकारों को हिरास में लेने पर भड़के संगठन

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) और इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स (आईडब्ल्यूपीसी) समेत चार पत्रकार संगठनों ने प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग कर रहे कई पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने और उन्हें परेशान किए जाने की निंदा की।

एक संयुक्त बयान में इन संगठनों ने कहा कि पुलिस ने कई पत्रकारों को उनके प्रेस पहचान पत्र दिखाने के बावजूद हिरासत में लिया और कुछ पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त कर लिए। यह बयान पीसीआई, आईडब्ल्यूपीसी, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (डीयूजे) और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की दिल्ली इकाई ने जारी किया।

मुंबई में भी प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को मुंबई में भी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। अजिंक्य शिंदे ने कहा कि अब तानाशाही के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुंबई में शिवाजी पार्क के टी जंक्शन पर आज शाम को 4 बजे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करके बड़ी गलती कर दी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त