सब कुछ रिकॉर्ड करें, सनस्क्रीन लगाएं; CJP का आज प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने क्या की अपील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभिजीत दीपके ने अपनी ताजा पोस्ट में कहा, ‘6 जून को सुबह 9 बजे मिलते हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे! समय आ गया है कि इस छोटे-से मजाक को क्रांति में बदल दें। दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्यार भरे विरोध के साथ तूफान लाना है।’

सब कुछ रिकॉर्ड करें, सनस्क्रीन लगाएं; CJP का आज प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने क्या की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपना पहला प्रदर्शन आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेगी। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए 'क्या करें' और 'क्या नहीं करें' की लिस्ट जारी की है। इसमें तिरंगा ले जाना, सनस्क्रीन लगाना और सब कुछ रिकॉर्ड करना शामिल है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वे भारत आ रहे हैं।

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शन की घोषणा की थी और शुरू में युवाओं से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की थी। लेकिन ताजा अपडेट में उन्होंने लोगों से दिल्ली एयरपोर्ट न पहुंचने की अपील की, क्योंकि इससे आम जनता को असुविधा हो सकती है।

अभिजीत दीपके ने अपनी ताजा पोस्ट में कहा, ‘6 जून को सुबह 9 बजे मिलते हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे! समय आ गया है कि इस छोटे-से मजाक को क्रांति में बदल दें। दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्यार भरे विरोध के साथ तूफान लाओ। लेकिन याद रखें क्या करना है और क्या नहीं करना है। सबकी नजरें हम पर हैं!’

CJP के मुताबिक क्या करें -

- 6 जून सुबह 9 बजे संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन (जंतर मंतर के पास) पहुंचें।

- राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) और एक पुस्तक जरूर साथ लाएं, क्योंकि हम शिक्षा के अधिकार और समान अवसर की बात कर रहे हैं।

- प्रदर्शन की जिम्मेदारीपूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से डॉक्यूमेंटेशन करें।

- अगर कोई गड़बड़ करने वाला या मिसक्रिएंट व्यवहार दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

- मौसम के अनुसार तैयार रहें। खूब पानी पिएं, स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें।

- सनस्क्रीन लगाएं और कैप पहनें। हमें सूरज के साथ सहयोग करना होगा।

CJP के मुताबिक क्या न करें-

- अगर संभव हो तो अकेले न आएं। आंदोलन तब मजबूत होता है जब कॉकरोच समूह में आएं। परिवार के साथ आने पर तो बात ही बन जाती है।

- फूल न फेंके। इसके बजाय फूल पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक सौंपें। फूल लेकर आएं और पुलिस को दें। उनके शुक्रिया अदा करें कि वे हमारे युवाओं के भविष्य की चिंता कर रहे हैं।।

- ट्रोल्स या उकसाने वालों से कोई बहस या संवाद न करें। वे प्रोफेशनल होते हैं।

- भूखे न आएं। क्रांति के लिए नाश्ता जरूरी है। पहुंचने से पहले खा लें।

क्यों हो रहा है यह प्रदर्शन

अभिजीत दीपके ने कहा कि यह प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है। हाल में NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा नतीजों को लेकर विवादों के बाद यह कदम उठाया गया है। दीपके ने आरोप लगाया कि सिस्टम ने एक करोड़ से ज्यादा छात्रों को असफल कर दिया है और उनके भविष्य को लेकर चिंतित कर दिया है। पार्टी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में अपनी पहली प्रेस मीट में कहा कि यह प्रदर्शन सभी राजनीतिक विचारधारा के लोगों के लिए खुला है। छात्रों, अभिभावकों और पूरे देश के युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें