प्रेग्नेंसी टेस्ट कराते हैं; अभिजीत दीपके सुन रहे थे, छात्राएं बोल रही थीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र के नागपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके आदिवासी छात्र छात्राओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी हॉस्टल से जुड़ी परेशानियां बताईं गईं। खास बात है कि छात्राओं ने यौन शोषण की भी शिकायत की है।

Abhijeet Dipke
अभिजीत दीपके आदिवासी स्कूलों की हालत जांचने अभियान शुरू कर रहे हैं। (Photo by Sanchit Khanna/Hindustan Times)

अभिजीत दीपके 17 सितंबर से नई मुहिम शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत आदिवासी स्कूलों का दौरा किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को आदिवासी छात्राओं से भी बात की। खबरें हैं कि कई छात्राओं ने खुलकर परेशानियां बताईं और कहा कि अधिकांश आदिवासी आश्रम स्कूलों में बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है। साथ ही कई छात्राओं के गर्भवती होने के जांच कराए जाने का भी दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपके के साथ बुधवार को हुई बातचीत में विदर्भ और मराठवाड़ा जिलों की कई छात्राएं पहुंचीं थीं। छात्राओं के आरोप हैं कि मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए आदिवासी समुदाय के बच्चों को आरोपी बना दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी आदिवासी स्कूलों में कोई भी सुविधाएं नहीं हैं। इस दौरान एक छात्रा ने खासतौर से भंडारा के हॉस्टल का जिक्र किया।

क्या परेशानियां

भंडारा के आदिवासी हॉस्टल का मुद्दा उठाने वाली छात्रा ने कहा कि 15 लड़कियों को एक ही कमरे में ठहराया जाता है। लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार, कई छात्राओं के ये भी आरोप हैं कि आश्रम स्कूलों में बच्चियों को जबरन प्रेग्नेंसी टेस्ट से गुजरना पड़ता है। साथ ही वॉशरूम के इस्तेमाल, स्कॉलरशिप और अन्य परेशानियां छात्राओं ने गिनाईं हैं।

अभिजीत दीपके आए साथ

खास बात है कि कई छात्र नागपुर स्थित आदिवासी विकास भवन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दीपके ने आदिवासी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया है। साथ ही वह राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा है कि जिन परेशानियों का वो सामना कर रहे हैं, उनके बारे में जानकारियां फैलाओ। इसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने की हिदायत दी गई है।

महाराष्ट्र से नई मुहिम की शुरुआत

दीपके ने बुधवार को ऐलान किया है कि 17 सितंबर से आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले पार्टी स्कूल ठीक करो अभियान चला रही थी। सीजेपी फाउंडर ने कहा, 'देशभर के आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों की पिछले 80 वर्ष में सभी सरकारों ने उपेक्षा की है। इसलिए हम महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से गुरुवार को आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान शुरू कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'लगभग सभी सरकारों ने आदिवासी छात्रों की अनदेखी की है... राजनीतिक दल हर जिले में करोड़ों रुपये खर्च कर अपने पार्टी मुख्यालय बनाते हैं, लेकिन उन आदिवासी आवासीय विद्यालयों के लिए उनके पास धन नहीं है, जो ज्यादातर किराये की इमारतों से संचालित होते हैं।'

उन्होंने कहा, 'सरकार को आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि इसकी आबादी बहुत बड़ी है। केवल 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर का दावा करना या पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की बात करना पर्याप्त नहीं है।'

मौतों को लेकर सरकार पर भड़के

दीपके ने कहा, 'कई आदिवासी विद्यार्थियों की मौत सांप के काटने से हो जाती है। लेकिन इन मौतों पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। यदि ये मौतें पुणे या मुंबई में हुई होतीं तो पूरे देश में हंगामा मच जाता।' हाल ही में दीपके मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे थे।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रेग्नेंसी टेस्ट कराते हैं; अभिजीत दीपके सुन रहे थे, छात्राएं बोल रही थीं