राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी पर AAP का तंज, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार; टॉप-5 न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी से भाजपा में गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के ऊपर उनकी पुरानी पार्टी ने तीखा तंज कसा है। आप की तरफ से कहा गया कि राघव की परिणीति चोपड़ा से शादी इसलिए हो पाई है क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। अगर ऐसा नहीं होता, तो कोई भी उन्हें नहीं पूछता।

Parineeti Chopra Pregnant

Raghav Chadha news: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के ऊपर उनकी पुराने साथी लगताार हमला कर रहे हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने हमला बोलते हुए राघव की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट भी आम आदमी पार्टी को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी (राघव की) शादी इसलिए हो पाई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीन दिन के अल्टीमेटम वाली धमकी पर ईरान ने पलटवार किया है। तेहरान की तरफ से कहा गया है कि अगर एक क्रूड ऑयल ठिकाने को निशाना बनाता है, तो उसके बदले में पश्चिम एशिया में मौजूद चार क्रूड ऑयल ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

देश दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट भी AAP ने लिया, कहा- कोई पूछता नहीं

आम आदमी पार्टी के कुल सात सांसदों को तोड़कर भाजपा में ले जाने वाले राघव चड्ढा के ऊपर उनके पुराने साथी लगातार हमलावर हो रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से साथ शादी इसलिए हो पाई है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया था। अगर ऐसा नहीं होता, तो कोई उन्हें पूछता भी नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

एक के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं; ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- हमारा गणित अलग

पश्चिम एशिया की जंग को खत्म करने की चर्चा के बीच अमेरिका और ईरान के बीच में लगातार बयानबाजी हो रही है। इस युद्ध को जीतने का दावा कर रहे दोनों देशों एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं। रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर तेहरान युद्ध को खत्म करने और समझौते को लेकर तैयार नहीं हुआ तो अमेरिका उसकी पाइपाइनों को उड़ा देगा। इस धमकी पर पलटवार करते हुए ईरान की तरफ से कहा गया है कि अगर अमेरिका उनके बुनियादी ढ़ांचे को नुकसान पहुंचाता है, तो उसका समर्थन करने वाले देशों के तेल के कुओं पर भी हमला किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए; प्रचार खत्म होते ही पीएम मोदी ने बंगाल में चला खुली चिट्ठी वाला दाव

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की जनता को खुला खत भेजा है। इसमें उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की है कि सभी मिलकर पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि राज्य को विकसित बनाने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। क्योंकि अब भय बहुत हो चुका, अब राज्य को भरोसा चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

भारत और न्यूजीलैंड ने किए FTA पर हस्ताक्षर, 20 अरब डॉलर का निवेश टैरिफ मुक्त निर्यात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतिक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो गया है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों देसों के बीच में निवेश और व्यापार की संभावना को बढ़ाना है। भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड की तरफ से मंत्री टॉड मैक्ले ने इस पर हस्ताक्षर किया है। इस एफटीए के जरिए भारत और न्यूजीलैंड के सामान एक-दूसरे के देशों में शुल्क मुक्त पहुंच सुनिश्चित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खत्म हो जाएगा पश्चिम एशिया संकट? ईरान ने अमेरिका को भेजा प्रस्ताव, 3 मुद्दे अहम

पश्चिम एशिया के संकट को धीरे-धीरे खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। दोनों ही पक्षों की तरफ से अब इस लड़ाई को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने सीजफायर करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को प्रस्ताव दिया है। हालांकि मुख्य रूप से तीन मुद्दों के ऊपर बात फंसी हुई है। इस नए प्रस्ताव में ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आगे के लिए टालने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।