Hindi NewsIndia NewsAAP rich candidate elected unopposed to Rajya Sabha, who is Rajinder Gupta
आप के धन कुबेर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य, कौन हैं राजिंदर गुप्ता, क्या कारोबार

आप के धन कुबेर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य, कौन हैं राजिंदर गुप्ता, क्या कारोबार

संक्षेप: राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट समूह के संस्थापक और चेयरमैन हैं। फोर्ब्‍स के अनुसार, आज वह 1.3 अरब डॉलर यानी 11,050 करोड़ के मालिक हैं। उनकी कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप के उत्‍पाद 150 देशों में निर्यात किए जाते हैं।

Thu, 16 Oct 2025 07:49 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध उप चुनाव जीत गए हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-सह-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने आज निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। राजिंदर गुप्ता को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी मधु गुप्ता भी मौजूद रहीं। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद राजिंदर गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाने का काम करेंगे। हमारी स्टेट तरक्की करे, यही मैं कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि उद्योग चलाना मेरा पेशा है लेकिन लोगों की सेवा करना मेरा जुनून है। मैं चाहता हूं कि हमारा राज्य और ऊपर जाए। किस्मत में जो है, वो तय होता है। परमात्मा मुझे ताकत दे कि मैं पंजाब के लिए कुछ कर सकूं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिसोदिया ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर राजिंदर गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। मिशन रंगला पंजाब में आपका स्नेहपूर्वक स्वागत है। आशा है कि आपके अमूल्य अनुभव और नेतृत्व से पंजाब में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:बेंगलुरु में उद्योगपतियों से बात, मोहाली के लिए न्योता; बेंगलुर में क्या बोले CM

बता दें कि आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही थी क्योंकि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी मैदान में ही नहीं उतारा था। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी के पास 93 विधायक हैं, जबकि 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विधायक हैं। एक सीट बसपा और एक आजाद विधायक है।

पंजाब के अरबपति कारोबारी हैं गुप्ता

राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट समूह के संस्थापक और चेयरमैन हैं। फोर्ब्‍स के अनुसार, आज वह 1.3 अरब डॉलर यानी 11,050 करोड़ के मालिक हैं। उनकी कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप के उत्‍पाद 150 देशों में निर्यात किए जाते हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

ये भी पढ़ें:रंगे हाथों घूस लेते पंजाब पुलिस के DIG गिरफ्तार, CBI की गिरफ्त में कैसे आए अफसर

उपचुनाव से पहले विपक्ष की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। हालांकि, केजरीवाल ने जून में ही लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अरोड़ा की जीत के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।