Hindi Newsदेशआज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 17, 2025 LIVE - ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 17, 2025 LIVE - ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार February 17, 2025 LIVE - नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 17, 2025 LIVE - ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Latest news on February 17, 2025: Gyanesh Kumar

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM
हमें फॉलो करें

देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

17 Feb 2025, 11:34:36 PM IST

Hindi news live : ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना

  • ज्ञानेश कुमार भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। लॉ मिनिस्ट्री ने अधिसूचना जारी करते हुए यह घोषणा कर दी है। इससे पहले सोमवार दिन में नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक हुई थी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:19:05 PM IST

Hindi news live : ओडिशा के KIIT कॉलेज में नेपाल की लड़की की मौत से हडकंप, ऐक्शन में पीएम ओली

  • Nepali girl in Odisha KIIT College: ओडिशा के KIIT कॉलेज में नेपाली छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। नेपाली पीएम केपी ओली ने भी इस मामले में ऐक्शन लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि नेपाल के दिल्ली दूतावास से दो अधिकारी छात्रों से मिलने के लिए ओडिशा जाएंगे।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:59:04 PM IST

Hindi news live : नड्डा ने अपने कार्यकाल में जितवाए 26 चुनाव, भाजपा के उत्तराधिकारी के लिए रास्ता नहीं है आसान

  • भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है और बीजेपी नए अध्यक्ष को लेकर मंथन में जुट गई है। अध्यक्ष के रूप में जे पी नड्डा का कार्यकाल शानदार रहा है। वहीं नए उत्तराधिकारी पर कई तरह की जिम्मेदारियां होंगी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:06:26 PM IST

Hindi news live : कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो बन सकते हैं नए CEC, अनुच्छेद 370; तीन तलाक और राम मंदिर से क्या नाता

  • गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर रहते हुए कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान संबंधित दस्तावेजों को संभालने की जिम्मेदारी निभाई थी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 08:09:47 PM IST

Hindi news live : कतर के अमीर शेख अल-थानी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, 10 साल में दूसरा दौरा

  • कतर के अमीर शेख अल-थानी 10 साल में दूसरी बार भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उनकी अगवानी के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे। वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 07:26:37 PM IST

Hindi news live : नए CEC के लिए सरकार की बैठक में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- अभी कैंसल करो

  • नए चीफ इलेक्शन ऑफिसर के लिए सरकार द्वारा आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। चयन समिति की इस बैठक को लेकर कांग्रेस ने मांग की है कि अभी इस बैठक को स्थगित कर देना चाहिए।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:48:17 PM IST

Hindi news live : NRIs के लिए रिमोट वोटिंग, AI और बायोमेट्रिक; जाते-जाते CEC का चुनावों में क्रांतिकारी बदलाव का आह्वान

  • राजीव कुमार ने चुनावी खर्चों और राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले चुनावी वादों के लिए वित्तीय पारदर्शिता का भी आह्वान किया है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:47:23 PM IST

Hindi news live : रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ती मुश्किलें, रूस ने Google पर क्यों ठोका जुर्माना; टॉप 5 न्यूज

  • यूट्यूब शो विवाद में फंसे रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। असम और मुंबई पुलिस के बाद अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी इलाहाबादिया को समन भेजा है और 24 फरवरी को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:03:18 PM IST

Hindi news live : सांप-मगरमच्छ सब कुछ झेला, जबरन कटवानी पड़ी दाढ़ी; US से लौटे भारतीय ने क्या-क्या बताया?

  • ट्रंप की अवैध प्रवासियों पर सख्ती के बीच अमेरिका ने अब तक 300 से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया है। अमेरिका से लौटे भारतीयों ने एजेंट्स की जालसाजी के लेकर डंकी रूट के अपने खौफनाक अनुभवों को साझा किया है। मनदीप सिंह ने बताई अपनी कहानी-
और पढ़ें

17 Feb 2025, 05:44:41 PM IST

Hindi news live : अब साइबर सेल ने भेजा समन, रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ती जा रहीं मुश्किलें

  • दूसरी तरफ, राष्ट्रीय महिला आयोग ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी और अन्य के व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होने पर सुनवाई की नई तारीख जारी की है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 05:13:15 PM IST

Hindi news live : बीटेक छात्रा ने सुसाइड किया, यूनिवर्सिटी ने जबरदस्ती घर भेजे नेपाली स्टूडेंट्स; हड़कंप

  • ओडिशा के केआईआईटी विवि में बवाल मच गया है। यहां रविवार शाम एक बीटेक छात्रा ने सुसाइड किया। सोमवार को विवि ने जबरन नेपाली छात्रों को उनके सामानों के साथ घर भेज दिया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 04:32:47 PM IST

Hindi news live : ऐसी बात से हमारा कोई मतलब नहीं; सैम पित्रोदा ने फंसाया तो बैकफुट पर कांग्रेस

  • कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश, ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पित्रोदा के विचार पार्टी के रुख को जाहिर नहीं करते।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:58:31 PM IST

Hindi news live : गांधी जी के आइडिया वाले इस सिस्टम को खत्म करना होगा, HC जस्टिस मुहम्मद मुस्ताक का सुझाव

  • कचरा प्रबंधन का उदाहरण देते हुए जस्टिस मुहम्मद मुस्ताक ने यह सुझाव खुली अदालत में दिया और कहा कि यह उनके निजी विचार हैं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:20:39 PM IST

Hindi news live : उस अफसर को पेश करो, जिसने हमारा आदेश नहीं माना; कैसे लगाया UAPA? भड़क उठे SC जज

  • राज्य सरकार की कार्रवाई पर जस्टिस ओका भड़क गए। उन्होंने कहा, यह मामला तो IPC की धारा 506 से जुड़ा है तो फिर एक अफसर ने इसमें UAPA कैसे लगा दिया?
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:11:05 PM IST

Hindi news live : हिंदू लड़की मुस्लिम से शादी करे तो लगते हैं डराने-धमकाने, लव जिहाद कानून पर भड़के अबू आजमी

  • अबू आजमी ने कहा कि लव जिहाद जैसी कोई चीज है ही नहीं। इनकी मानसिकता और पागलपन के चलते लव जिहाद का मामला आता है। उन्होंने कहा, 'अब ये लोग जबरन शादी करने या जबरन शादी करने पर कानून बना सकते हैं।'
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:10:42 PM IST

Hindi news live : 60 स्टेशनों पर नई सुविधाएं, नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे करेगा बड़ा बदलाव; जानिए पूरा प्लान

  • केंद्र सरकार ने देशभर के 60 व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग जोन बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा, भीड़ नियंत्रण और संकट प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:08:39 PM IST

Hindi news live : कांग्रेस MP की पत्नी का ISI से कथित लिंक का मामला; असम में पाक नागरिक के खिलाफ केस दर्ज

  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी का आईएसआई से कथित लिंक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को असम मंत्रिमंडल के निर्देश पर सोमवार को असम पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 02:45:09 PM IST

Hindi news live : आयरिश महिला से रेप और हत्या, 8 साल बाद मिला इंसाफ; गोवा के शख्स को उम्रकैद

  • 2017 में गोवा में एक आयरिश महिला पर्यटका का शव पाया गया था। महिला के रेपिस्ट और हत्यारे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 02:25:39 PM IST

Hindi news live : सैम पित्रोदा ने कर दिया चीन के साथ कांग्रेस के एग्रीमेंट का खुलासा, शहीदों का अपमान: भाजपा

  • सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पित्रोदा का बयान अलग नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी भी ऐसे बयान दे चुके हैं। उन्होंने अपने विदेश दौरे में कहा था कि चीन ने बहुत संघर्ष किया है। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने बेरोजगारी से निपटने पर बहुत अच्छा काम किया है। आज चीन में बेरोजगारी की दर 24 फीसदी है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 01:57:41 PM IST

Hindi news live : हर चीज की लिमिट होती है, वर्शिप ऐक्ट केस में बढ़ती PIL पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

  • वर्शिप ऐक्ट मामले में बढ़ती हस्तक्षेप याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की बेंच ने ऐसे आवेदनों को सीमित करने की जरूरत पर जोर दिया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 01:53:30 PM IST

Hindi news live : 'धक्के मारकर हॉस्टल से निकाला, खाना तक नहीं खाया', नेपाली छात्रा की मौत पर ओडिशा में बवाल

  • अनिल प्रसाद यादव नाम के नेपाली छात्र ने कहा, 'हॉस्टल से हमें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। हम लोग आईआरओ गए थे और नेपाली छात्रा की मौत को लेकर सवाल पूछ रहे थे, मगर हमें कुछ नहीं बताया गया।'
और पढ़ें

17 Feb 2025, 01:51:46 PM IST

Hindi news live : अब्बू...यह मेरा आखिरी फोन है, सऊदी अरब में भारतीय महिला को दे दी गई फांसी; क्या था जुर्म

  • सऊदी अरब में एक भारतीय महिला को मौत की सजा दे दी गई। आखिरी इच्छा पूछे जाने पर उसने परिवार से बात करवाने को कहा। शहजादी का परिवार बांदा में रहता है। उन्होंने फोन पर यही कहा कि यह उनका आखिरी फोन है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 01:25:06 PM IST

Hindi news live : बंगाल विधानसभा में हंगामा, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी विधायक सस्पेंड

  • विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी विधायकों को 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड किए गए अन्य विधायकों में अग्निमित्र पाल, बंकीम घोष और विश्वनाथ कारक शामिल हैं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:48:53 PM IST

Hindi news live : अनिल विज पर ऐक्शन के मूड में भाजपा हाईकमान, बस इस तारीख के बीतने का इंतजार?

  • भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर इसलिए जवाब मांगा गया कि यदि उनके तेवर नरम पड़े तो ठीक है अन्यथा ऐक्शन लिया जाएगा। लेकिन 2 मार्च को हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव हैं। ऐसे में सरकार और संगठन नहीं चाहता कि उससे पहले अनिल विज के खिलाफ कोई ऐक्शन लेने संभावनाएं कमजोर की जाएं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:23:26 PM IST

Hindi news live : कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन टला, जानें अब कब हो सकती है शुरू

  • कटरा से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में हीटिंग सिस्टम, एंटी-स्पॉल लेयर और स्वचालित दरवाजे जैसी सुविधाएं होंगी। ट्रेन को ठंड के मौसम में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक आसानी से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:21:55 PM IST

Hindi news live : सुसाइड या मर्डर, घर के अंदर मिली चार लोगों की लाश; व्यापारी के परिवार की मौत पर रहस्य

  • कर्नाटक के मैसूरु में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:20:29 PM IST

Hindi news live : पाक से मोहभंग, भारत के सहारे अपनी हालत सुधारना चाहता है बांग्लादेश; मोहम्मद यूनुस ने बताया प्लान

  • बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि वह भारत, नेपाल और भूटान के साथ मिलकर जॉइंट इकॉनमी बनाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम भी नहीं लिया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:15:12 PM IST

Hindi news live : आतंकवादी जैसा सलूक, PM मोदी ने ट्रंप के सामने क्यों नहीं उठाया मसला; पगड़ी उतरवाने से भड़का SGPC

  • एसजीपीसी के जनरल सेक्रेटरी गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने तो इस मामले में सीधे पीएम मोदी से ही दखल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ट्रंप से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम जब गए तो उन्होंने आखिर ट्रंप से इस बारे में बात क्यों नहीं की। आखिर क्यों सिखों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया गया?
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:13:56 PM IST

Hindi news live : पता नहीं चीन से भारत को क्या खतरा है, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर दे दिया विवादित बयान

  • सैम पित्रोदा ने कहा, 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि चीन से क्या खतरा है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को हमेशा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है, क्योंकि अमेरिका का स्वभाव दुश्मन बताने का है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, जब सभी देश एक साथ आएं और टकराव न करें।'
और पढ़ें

17 Feb 2025, 11:15:29 AM IST

Hindi news live : खेतों में तबाही, सेहत पर कहर, नेहरू को मिला अमेरिका से गिफ्ट; आज भी बना है आफत

  • अमेरिका का पीएल-480 प्रोग्राम असल में उन देशों के लिए था, जिन्हें खाने की तंगी का सामना करना पड़ रहा था। नेहरू ने पहली बार 1949 में अमेरिका से मदद मांगी थी, लेकिन तब कोई राहत नहीं मिली।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 11:02:49 AM IST

Hindi news live : भारत के चुनावों में मतदान बढ़ाने के लिए US ने दिए करोड़ों रुपये? क्या बोले पूर्व CEC एसवाई कुरैशी

  • अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाले अमेरिकी सरकार कार्यदक्षता विभाग (DOGE) ने खर्च में सिलसिलेवार कटौतियों की घोषणा की है, जिसमें भारत में चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवंटित 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भी जिक्र है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:56:44 AM IST

Hindi news live : 38 हजार किमी की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रही तबाही, 'सिटी किलर' से भारत को कितना खतरा?

  • नासा ने दावा किया है कि धरती की ओर तेज गति से बढ़ रहे एस्टरॉयड के टकराने की संभावना बढ़ गई है। यह क्षुद्रग्रह 2032 तक धरती के करीब पहुंच सकता है। भारत को भी इसके टकराने के संभावित क्षेत्र में रखा गया है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:23:25 AM IST

Hindi news live : बंगाल की खाड़ी, दिल्ली और बिहार; 10 घंटे के भीतर आए 3 भूकंप ने देश को डराया

  • Earthquake News: पिछले 10 घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटकों ने लोगों को डरा दिया। शुरुआत बंगाल की खाड़ी से हुई, जहां रविवार रात भूकंप महसूस किया गया। भोर में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया। धरती डोलने का तीसरा मामला बिहार में सामने आया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:12:45 AM IST

Hindi news live : आर्टिकल 370 पर क्या बोल गए चंद्रचूड़, जिस पर घिरे; हरीश साल्वे दिखाने लगे आईना

  • हरीश साल्वे ने कहा, 'आपको एक पत्रकार मिल गया। आपको समझना चाहिए कि आप एक मुश्किल में फंस सकते हैं। एक बात यह कि चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा होता है।'मुझे लगता है कि उन्होंने कोर्ट के मामले में बात नहीं करनी चाहिए। इसलिए नहीं कि वह चीफ जस्टिस थे बल्कि वह सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा थे।'
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:02:35 AM IST

Hindi news live : दिल्ली में भूकंप के दौरान क्यों हुई गड़गड़ाहट की आवाज, क्या बड़े खतरे का है संकेत?

  • दिल्ली एनसीआर में भूकंप के दौरान गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनी गई। जानकारों के मुताबिक भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में ना होने की वजह से धरती से पी वेव्स निकलीं जो कि हवा के साथ टकराकर आवाज पैदा करने लगीं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:33:45 AM IST

Hindi news live : पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ पर भड़के एडवोकेट हरीश साल्वे, इंटरव्यू में इस बात का लगा बुरा

  • बीबीसी पत्रकार स्टीफन शाकुर ने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से बातचीत में आर्टिकल 370 को लेकर सवाल किया था कि इसे खत्म करने का फैसला क्यों किया गया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:33:35 AM IST

Hindi news live : हरियाणा से गोवा तक CM का चेहरा चुनने में BJP की क्या रणनीति, दिल्ली में भी चलेगा वही मास्टरस्ट्रोक?

  • दिल्ली में भी नए मुख्यमंत्री पर अटकलें जारी हैं। अनुमान है कि भाजपा दिल्ली के लिए भी अपने पुराने ढर्रे को आजमानते हुए सीएम का चुनाव करेगी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:29:10 AM IST

Hindi news live : पगड़ी भी उतरवा ली, मांगने पर मिलता ऐसा जवाब; अमेरिका से लौटे सिख युवक ने बयां किया दर्द

  • अमेरिका से निर्वासित भारतीय अपना दर्द बयां कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक सिख युवक ने कड़वी सच्चाई बयां की है। यह युवक है 21 साल का जसविंदर सिंह। उसने बताया कि हिरासत में लेते ही अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी पगड़ी उतार ली।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:23:28 AM IST

Hindi news live : पत्नी के लौटने से पहले चुकाना चाहता था कर्ज, बैंक ही लूट लिया; पुलिस ने ऐसे लगाया पता

  • आरोपी बैंक के सामने स्थित चर्च में अक्सर जाया करता था। वह चर्च से ही बैंक पर नजर रखता था और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल कर ली थी। पुलिस ने बताया कि एंटनी बैंक में लोगों की आवाजाही पर नजर रखता था।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:09:36 AM IST

Hindi news live : अरविंद केजरीवाल से मिलकर क्यों बदले उद्धव सेना के सुर, कांग्रेस के लिए एक और टेंशन

  • उद्धव सेना का कहना है कि आम आदमी पार्टी तो गठजोड़ चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने ही उसे भाव नहीं दिया। अंत में दोनों दल अकेले चुनाव लड़े तो करारी हार हुई। अरविंद केजरीवाल और आदित्य ठाकरे के बीच हुई बातचीत के हवाले से उद्धव सेना ने यह दावा किया है।
और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।