Hindi Newsदेशआज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 10, 2025 LIVE - GBS सिंड्रोम से पुणे में सातवीं मौत, वेंटिलेटर में 21 मरीज

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 10, 2025 LIVE - GBS सिंड्रोम से पुणे में सातवीं मौत, वेंटिलेटर में 21 मरीज

Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार February 10, 2025 LIVE - नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज February 10, 2025 LIVE - GBS सिंड्रोम से पुणे में सातवीं मौत, वेंटिलेटर में 21 मरीज

Latest news on February 10, 2025: PMC, Pimpri Chinchwad Municipal Corporation (PCMC) and Pune rural health officials are already taking the help of the ICMR-National Institute of Virology (NIV) for public health interventions and management of GBS cases. (REPRESENTATIVE PHOTO)

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 10 Feb 2025 11:31 PM
हमें फॉलो करें

देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

10 Feb 2025, 11:31:22 PM IST

Hindi news live : GBS सिंड्रोम से पुणे में सातवीं मौत, वेंटिलेटर में 21 मरीज

  • पुणे में जीबीएस सिंड्रोम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को यहां इस न्यूरोलॉजिकल बीमारी से मरने वालों की संख्या सात हो गई। 21 मरीज वेंटिलेटर में हैं।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 10:50:02 PM IST

Hindi news live : शेख हसीना को पनाह देने का समर्थन, लेकिन... भारत-बांग्लादेश संबंधों पर थरूर क्यों कर रहे खबरदार

  • बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में रह रही हैं।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 10:01:57 PM IST

Hindi news live : फिर गठबंधन बनाया ही क्यों था, जब... उमर के बाद एक और साथी कांग्रेस-आप की लड़ाई पर गमगीन

  • आलेख में इस बात का जिक्र है कि 14 सीटों पर ‘आप’ की हार में कांग्रेस का योगदान रहा है। यही कहानी हरियाणा में भी हुई थी।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 07:45:05 PM IST

Hindi news live : जब तक 15% की होगी उपेक्षा, तब तक नहीं बना सकते ‘विकसित भारत’; क्यों बोल रहे ओवैसी

  • ओवैसी ने कहा कि जब तक लड़कियों को तालीम नहीं मिल जाती, जब तक बड़ी आबादी गरीब है और जब तक देश की 15 प्रतिशत मुस्लिम आबादी की उपेक्षा होगी, तब तक ‘विकसित भारत’ नहीं बन सकता
और पढ़ें

10 Feb 2025, 07:18:21 PM IST

Hindi news live : SPADEX मिशन में बड़ी गड़बड़? भारत के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर ISRO चीफ ने तोड़ी चुप्पी

  • भारत ने पिछले महीने ऐतिहासिक स्पैडेक्स मिशन से अमेरिका, रूस और चीन की बराबरी कर ली। भारत ने अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया। हाल ही में मिशन से जुड़ी कुछ खबरों पर इसरो ने अब चुप्पी तोड़ी है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 06:56:56 PM IST

Hindi news live : राहुल जी जीरो चेक कर लीजिए…जब संसद में अनुराग ठाकुर ने कसा चुभता तंज, हंस-हंसकर साथ दे रहे थे MP

  • ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय देश का बजट एक परिवार के कल्याण के लिए होता था, आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में देश के कल्याण के लिए बजट लाया जाता है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 06:37:58 PM IST

Hindi news live : हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब का बड़ा ऐलान, वक्फ बोर्ड की शक्तियों पर HC के सवाल; टॉप 5 न्यूज

  • सऊदी अरब ने हज यात्रा को लेकर नया ऐलान किया है। सऊदी सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब यहां आने वाले लोग अपने साथ अपने छोटे बच्चों को नहीं ला सकेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 06:35:17 PM IST

Hindi news live : दुनिया के 40 देशों से कच्चा तेल खरीदता है भारत, केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया?

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में बताया है कि भारत दुनिया के 40 देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति करता है। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी विकल्पों के लिए विचारशील है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 05:56:08 PM IST

Hindi news live : दिल्ली पुलिस OUT, CRPF IN; अमित शाह की सुरक्षा में घर से काफिले तक क्या-क्या बदला

  • इससे पहले 2019 में शाह की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर 50 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 05:25:48 PM IST

Hindi news live : पहली बार आमने-सामने रूस और अमेरिका, फाइटर जेट्स ने भारत में भरी उड़ान- VIDEO

  • Aero India 2025: आज से एयरो इंडिया 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पहली बार रूस और अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट आमने-सामने दिखे। इन लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। वीडियो देखें।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 05:16:45 PM IST

Hindi news live : संसद में वक्फ बिल के बीच HC ने उठाया बोर्ड की शक्तियों पर सवाल, घेरे में कांग्रेस की कर्नाटक सरकार

  • अब इस मामले में उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए थोड़ा और वक्त दे दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। बेंच ने कहा, ‘वक्फ अथॉरिटी मैरिज और तलाक के सर्टिफिकेट भी जारी कर रही है? हम आपको इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए और समय नहीं देंगे।’
और पढ़ें

10 Feb 2025, 04:39:00 PM IST

Hindi news live : पाकिस्तानी एजेंट ने अमेरिका भेजना का किया था वादा, डंकी रूट पर भारतीय की मौत

  • बीते सप्ताह अमेरिका में रह रहे भारतीयों को डिपोर्ट करने के बाद डंकी रूट को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बनी थी। इस बीच डंकी रूट पर पड़ने वाले जंगलों में एक भारतीय की मौत हो गई है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 04:17:23 PM IST

Hindi news live : बंगाल में 26 हजार शिक्षकों के भविष्य पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला, HC ने रद्द की थी नियुक्ति

  • सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिनमें कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। मामला पश्चिम बंगाल में 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ा है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 04:05:10 PM IST

Hindi news live : बारामूला MP इंजीनियर राशिद को HC से मिली परोल, संसद सत्र में ले सकेंगे हिस्सा

  • इसके साथ ही हाई कोर्ट ने संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति देते हुए सांसद पर कई शर्तें लगाई हैं। इंजीनियर राशिद आतंकियों को फंडिग मुहैया कराने के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 03:12:03 PM IST

Hindi news live : कॉमेडी मेरी खासियत नहीं, सॉरी… यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने विवादों के बीच मांगी माफी

  • मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने यूट्यूब कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए सोमवार को माफी मांग ली है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 03:11:57 PM IST

Hindi news live : 'दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक, बनाएंगे बेहतर भविष्य', विदेश दौरे से पहले क्या बोले PM मोदी

  • पीएम मोदी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके कहा गया, ‘डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली मुलाकात होगी। हम दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे।’
और पढ़ें

10 Feb 2025, 03:07:05 PM IST

Hindi news live : Instagram स्टोरी पर नाबालिग को मिले ज्यादा लाइक्स, नाराज दोस्त ने चाकू घोंपकर ले ली जान

  • महाराष्ट्र में इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से दोस्तों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नाबालिग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। खबरों की मुताबिक लड़के ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी जिसमें उसे ज्यादा लाइक्स मिल गए थे। इससे नाराज होकर दोस्त ने उसकी जान ले ली।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 02:59:01 PM IST

Hindi news live : USAID से भारत में लोगों को मिले पैसे? BJP सांसद ने उठाया सवाल; RG फाउंडेशन को भी लपेटा

  • USAID in India: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने USAID को लेकर सवाल उठाया है। संसद में उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए कि क्या भारत में भी लोगों को देश के टुकड़े-टुकड़े करने इसके माध्यम से पैसे मिले हैं।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 02:50:46 PM IST

Hindi news live : आपके कहने पर अधकच्चा आदेश दे दें? BJP नेता को SC जज ने क्यों दिया टका सा जवाब

  • जस्टिस मनमोहन ने कहा कि मिस्टर उपाध्याय, आपका लक्ष्य ऐसा है जिसे हमें एक देश के रूप में हासिल करना है लेकिन हम आपके कहने पर अधकच्चा आदेश तो जारी नहीं कर सकते। हमें अधूरी कवायद नहीं करनी चाहिए।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 02:16:14 PM IST

Hindi news live : अरविंद केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब का मुख्यमंत्री, अब भाजपा ने भगवंत मान को चेताया

  • मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने आप नेता ए धनवंती चंदीला को 18 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। सिरसा को 64 हजार 132 मत हासिल किए थे।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 02:03:25 PM IST

Hindi news live : ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बड़ा बांध बना रहा चीन, सरकार इसे रुकवाए; BJP सांसद ने संसद में उठाई आवाज

  • भाजपा सांसद ने कहा कि चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने का ऐलान किया है। तिब्बत के क्षेत्र में बनने जा रहे इस बांध से भारत और बांगलादेश दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 02:00:26 PM IST

Hindi news live : पैरेंट्स पर गंदी बात बोलकर फंसे Beer Biceps वाले रणवीर, CM देवेंद्र फडणवीस के निशाने पर

  • Beer Biceps समेत कई यूट्यूब चैनल चलाने वाले रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के आयोजित शो 'India's Got Latent' में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 01:45:21 PM IST

Hindi news live : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बाद 'El-Mo' की भी मीटिंग, PM मोदी के एजेंडे में क्या-क्या रहेगा

  • अमेरिका की यात्रा पर पीएम मोदी 12 फरवरी की शाम को पहुंचेंगे और फिर 14 तारीख को वहां से रवाना होंगे। इस मीटिंग की अहमियत को इससे समझा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद पहला दौरा इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का हुआ तो वहीं दूसरी विजिट पीएम मोदी की हो रही है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 12:09:46 PM IST

Hindi news live : जनगणना में पहली बार इतनी देरी, 14 Cr को नहीं मिल रहा राशन; RS में मोदी सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान जल्द जनगणना करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब जनगणना में चार साल से ज्यादा की देरी हो रही है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 11:46:09 AM IST

Hindi news live : गठबंधन में अहंकार...दिल्ली में हार पर संजय राउत ने किसे सुनाया, क्या बताई वजह

  • अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सामंजस्य दिखाया होता तो आज भाजपा जीत नहीं पाती। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर यह टिप्पणी संजय राउत ने की। शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहाकि गठबंधन में अहंकार नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 11:39:21 AM IST

Hindi news live : स्कूटर से लेकर लैपटॉप तक, आधी कीमत पर देने का वादा; NGO के जरिए करोड़ों का फ्रॉड

  • एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद तो केरल भर के पुलिस स्टेशनों में ऐसी शिकायतें आने लगीं।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 10:38:00 AM IST

Hindi news live : राहुल गांधी जैसे नेता हैं बर्बादी की वजह, दिल्ली चुनाव पर पूर्व कांग्रेसी ने जमकर निकाली भड़ास

  • 2015 और 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद 2025 के इलेक्शन भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं लाए। अपने दम पर दिल्ली की 70 सीटों पर उतरी कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 10:17:01 AM IST

Hindi news live : कांग्रेस की नाक में दम कर देगी दिल्ली की हार! दक्षिण के राज्यों में भी दिखेगा बड़ा असर

  • दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खोल पाई। वहीं इतना बुरा प्रदर्शन कांग्रेस का रुतबा दक्षिण में भी कम कर देगा। आने वाले दिनों में इसका असर दक्षिण के राज्यों में दिखाई देगा।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 09:28:55 AM IST

Hindi news live : क्यों अरविंद केजरीवाल की दिल्ली वाली हार से पंजाब में खुश है कांग्रेस, करेगी AAP की नाक में दम

  • दिल्ली में भले ही कांग्रेस कमजोर है, लेकिन पंजाब में उसका संगठन मजबूत है और वह मुख्य विपक्षी दल है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि बदले हालातों में यदि 2027 के चुनाव को वह मजबूती से लड़ी तो जीत सकती है। यही नहीं उसने अभी से आम आदमी पार्टी खेमे में भी सेंध की कोशिश शुरू कर दी है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 09:10:24 AM IST

Hindi news live : पोते ने उद्योगपति को चाकुओं से गोद डाला, 70 बार वार; अमेरिका से लौटा था

  • हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 86 साल के उद्योगपति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उद्योगपति वेलामति चंद्रशेखरन जनार्दन राव की हत्या उनके ही पोते ने की है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 07:42:31 AM IST

Hindi news live : भारत की इस बात पर लग गई बांग्लादेश को मिर्ची, बुलडोजर ऐक्शन पर दिया था बयान

  • बांग्लादेश में बुधवार रात से हिंसा भड़की हुई है, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में शेख मुजीबुर रहमान के 32 धानमंडी स्थित आवास में आग लगा दी।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 07:14:54 AM IST

Hindi news live : शिव शक्ति प्वाइंट करोड़ों साल पुराना, चंद्रयान-3 मिशन को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

  • यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब भारत चंद्रयान-4 मिशन को लॉन्च करने की तैयारी में है। साल 2027 में चंद्रयान-4 लॉन्च होगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है।
और पढ़ें

10 Feb 2025, 07:10:19 AM IST

Hindi news live : दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का निधन, चीन के साथ सीना तानकर करते थे बात

  • तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लगभग 15 दिन से बीमार थे। उन्होंने तिब्बत के लिए चीन के साथ कई चरणों की वार्ता की थी।
और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।