आदित्य ठाकरे विदेश भागने की फिराक में! दिशा सालियान केस को लेकर BJP का दावा

लाइव हिन्दुस्तान
share

इससे पहले पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और बाद में जांच के बाद दावा किया था कि सालियान ने आत्महत्या की थी। हालांकि HC के निर्देश के बाद CBI ने हाल में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Disha Salian
दिशा सालियान मामले में नए सिरे से FIR दर्ज की गई है

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को दावा किया है कि दिशा सालियान मामले में आरोपों के बीच संभावना है कि शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे विदेश जा चुके हों या तैयारी कर रहे हों। राणे ने दावा किया कि विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार को मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च में गिरफ्तारी के डर से हिस्सा नहीं लिया।

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक सालियान की आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके एक सप्ताह बाद सुशांत भी अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों मौतों के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें लगाई गई थीं। शहर की पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और बाद में जांच के बाद दावा किया था कि सालियान ने आत्महत्या की थी।

हालांकि सालियान के पिता ने उनकी मौत के सिलसिले में आदित्य ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी को आरोपी के रूप में नामजद नहीं किया जाए। वहीं आदित्य ठाकरे ने अपने बचाव में दावा किया है कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर उनका नाम इस मामले से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या बोले नीतीश राणे?

राणे ने एक बयान में कहा, ''कल आदित्य ठाकरे मंच पर मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी की वजह बीमारी बताई गई। लेकिन इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि वह विदेश चले गए हैं या जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी हो सकता है कि वह विदेश गए हों; उनके आवास पर जाकर उनकी मौजूदगी की जांच की जानी चाहिए।'' राणे ने दावा किया कि सालियान की मौत के मामले से संबंधित प्राथमिकी और बयानों में आदित्य ठाकरे का नाम बार-बार सामने आया है और मांग की कि जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर तथ्यों का पता लगाएं।

उन्होंने यह भी मांग की कि यदि जांच एजेंसियों के पास यह संदेह करने के कानूनी आधार हैं कि ठाकरे देश छोड़ सकते हैं, तो उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए और एक लुकआउट नोटिस जारी किया जाए। राणे ने कहा, ''यदि किसी जांच एजेंसी के पास यह संदेह करने का कानूनी आधार है कि कोई व्यक्ति विदेश जा सकता है, तो कानून के तहत उपलब्ध प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लुकआउट नोटिस, पासपोर्ट जब्त करना या कोई अन्य कार्रवाई केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि ठोस सबूत और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होनी चाहिए।''

आदित्य ठाकरे ‘गॉडफादर’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एक निकाय ठेके से जुड़े मामले में जांच का सामना कर रहे अभिनेता डिनो मोरिया महज एक ''मुखौटा'' थे और आदित्य ठाकरे उनके 'गॉडफादर' थे। राणे ने कहा कि उनकी मांग केवल निष्पक्ष जांच की है और इस बात पर जोर दिया कि व्यक्ति के पद या हैसियत की परवाह किए बिना कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआदित्य ठाकरे विदेश भागने की फिराक में! दिशा सालियान केस को लेकर BJP का दावा