A tragic accident during a storm a boy fell from the roof the iron grill pierced his body तूफान के बीच दर्दनाक हादसा, छत से गिरा लड़का; लोहे की ग्रिल हुई शरीर के आर-पार, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़A tragic accident during a storm a boy fell from the roof the iron grill pierced his body

तूफान के बीच दर्दनाक हादसा, छत से गिरा लड़का; लोहे की ग्रिल हुई शरीर के आर-पार

  • तूफान के वक्त छत पर कपड़ा उतारन गए लड़के का पैर अचानक फंस गया और वह लोहे की ग्रिल पर गिर पड़ा। ग्रिल की नुकीली रॉड उसके शरीर के आर-पार हो गई।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
तूफान के बीच दर्दनाक हादसा, छत से गिरा लड़का; लोहे की ग्रिल हुई शरीर के आर-पार

भुवनेश्वर में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। एक 13 साल का लड़का अपने घर की छत से नीचे गिर गया और लोहे की नुकीली ग्रिल में बुरी तरह फंस गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वो बच्चा अपनी स्कूल यूनिफॉर्म लेने छत पर गया था।

शरीर में आर-पार हुई रॉड

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिफॉर्म उतारते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सीधा नीचे गिर पड़ा। नीचे एक तेजधार लोहे की ग्रिल थी जिसकी एक रॉड उसके शरीर में आर-पार घुस गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्चा दर्द से चीखने लगा।

इत्तेफाक से उसी वक्त आसपास के इलाकों में तूफान से हुए नुकसान का जायजा ले रहे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने उसकी चीखें सुनीं और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोहे की ग्रिल को काटकर बच्चे को बाहर निकाला और फौरन उसे एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पीडियाट्रिक सर्जरी आईसीयू में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर करीबी नजर बनाए हुए है।

एक किसान की मौत

इसी बीच शुक्रवार सुबह आए इस तूफान ने पूरे तटीय ओडिशा को झकझोर कर रख दिया। राजधानी भुवनेश्वर में सुबह 10 से 11:30 बजे के बीच 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कटक के बांकी इलाके में तो सौ से ज्यादा पेड़ गिरने की खबर है। पुरी ज़िले के सत्यबाड़ी में एक खेत में काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

मौसम विभाग ने मयूरभंज, बालासोर और भद्रक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 20 अप्रैल तक तूफानी मौसम जारी रह सकता है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। विशेष राहत आयुक्त ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।