आज BJP में शामिल होने वाले हैं एक बड़े नेता, क्या ममता बनर्जी को लगेगा झटका?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसी बीच टीएमसी सांसद और लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के संदेश ने सस्पेंस बढ़ा दिया था। खास बात है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने काकोली घोष को हटाकर कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक बनाया था।

BJP

राजनीति में एक और बड़ा दल बदल मंगलवार को देखने मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि एक बड़े नेता दल में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। अब इस बयान को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि बीजू जनता दल या तृणमूल कांग्रेस सांसद भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने लिखा, 'एक जाना माना चेहरा आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा के दफ्तर में पार्टी में शामिल होने जा रहा है।' उन्होंने नेता का नाम नहीं बताया है।

क्या बीजद सांसद होंगे शामिल?

सोमवार को बीजद के राज्यसभा सदस्य देबाशीष सामंतराय पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी में अपमानित किए जाने के आरोप लगाए थे। सांसद ने लिखा था, 'मैं बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। हाल के समय में मुझे लगा कि पार्टी में मुझे लगातार अपमानित किया जा रहा है और मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। इसलिए मैंने यह कठिन निर्णय जनहित में लिया है और आपसे अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।'

सामंतराय का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कुछ महीने पहले दो अन्य राज्यसभा सदस्यों सुजीत कुमार और ममता महंता ने भी पार्टी छोड़ दी थी। बाद में महंता और कुमार भाजपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। ओडिशा से 2009 और 2014 में दो बार विधायक रह चुके सामंतराय ने राज्यसभा के लिए नामित करने को लेकर नवीन पटनायक के प्रति आभार भी व्यक्त किया। अटकलें हैं कि सामंतराय भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

काकोली घोष दस्तीदार छोड़ेंगी टीएमसी का साथ?

TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली सांसद काकोली घोष दस्तीदार पार्टी से नाराज बताई जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उनके बेटे वैद्यनाथ घोष ने कहा कि काकोली ने टीएमसी की महिला मोर्चा के पद से भी इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सांसद पद भी छोड़ सकती हैं। अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार में हुए स्कैंडल्स ने उनके परिवार की छवि को चोट पहुंचाई है।

कल्याण बनर्जी ने बढ़ाया सस्पेंस

इसी बीच टीएमसी सांसद और लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के संदेश ने सस्पेंस बढ़ा दिया था। खास बात है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने काकोली घोष को हटाकर कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक बनाया था।

बनर्जी ने लिखा था, 'आपकी आगे की यात्रा सुगम और आरामदायक हो। आपको और आपके परिवार को आने वाले शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं। शायद अब आखिरकार आपके आस-पास के सभी दाग और विवाद धुल जाएंगे और साफ तौर पर मिट जाएंगे। शुभकामनाएं, यह नया अध्याय वहां सफल हो जहां पिछले सभी स्पष्टीकरण विफल रहे।'

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।