दो वंदे भारत ट्रेनें होंगी ठप, एक नई होगी शुरू; जानिए किस रूट पर होगा लागू

Feb 10, 2026 11:42 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Vande Bharat Trains Update: रेलवे मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर कुछ अहम घोषणाएं की हैं। इनमें एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी गई है। वहीं, दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के इस हफ्ते से बंद होने की सूचना भी दी गई है।

दो वंदे भारत ट्रेनें होंगी ठप, एक नई होगी शुरू; जानिए किस रूट पर होगा लागू

Vande Bharat Trains Update: रेलवे मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर कुछ अहम घोषणाएं की हैं। इनमें एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी गई है। वहीं, दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के इस हफ्ते से बंद होने की सूचना भी दी गई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान और गुजरात को कनेक्ट करेगी। यह नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन उदयपुर से असरवा (अहमदाबाद) के बीच चलेगी। इस ट्रेन का मेंटेनेंस और ऑपरेशन उत्तरी पश्चिमी रेलवे (एनडब्लूआर) द्वारा किया जाएगा। इससे प्रदेश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। एनडब्लूआर ने एक बयान में कहाकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी-असरवा (अहमदाबाद) वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की है।

खत्म हो जाएगी दो वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं
इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने एक और अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक इस हफ्ते से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें ठप हो जाएंगी। यह ट्रेनें, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट और उदयपुर सिटी-जयपुर रूट पर चलती थीं। एनडब्लूआर ने एक बयान में कहाकि ट्रेन नंबर 20981/82 (उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2026 से नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 20979/80 (उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से ठप हो जाएगी।

उदयपुर सिटी-असरवा (अहमदाबाद) की टाइमिंग और फ्रीक्वेंसी
उदयपुर सिटी-असरवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार छोड़ हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसका ट्रेन नंबर 26963 है। यह उदयपुर सिटी से सुबह 6.10 पर निकलेगी और 10.25 पर असरवा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 26964 असरवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस असरवा से शाम 17.45 पर चलेगी और रात 22 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। एनडब्लूआर के मुताबिक यह ट्रेन जवार, डुंगारपुर और हिम्मत नगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन में यात्रियों को तेज, अधिक आरामदायक और प्रीमियम ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलेगा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।