पटना समेत इन 8 हाई कोर्ट्स को मिले नए चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पटना हाई कोर्ट समेत कुल 8 उच्च न्यायालयों को नया चीफ जस्टिस मिल गए हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी घोषणा करते हुए एक लिस्ट शेयर की है। इसमें उन जजों के नाम हैं, जिन्हें नियुक्ति दी गई है।

8 High Courts, including Patna get new Chief Justices Central Government releases list.
8 हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस

देश के आठ हाई कोर्ट्स को उनके नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आठ न्यायाधीशों की लिस्ट जारी करके इसका ऐलान किया है। जिन आठ उच्च न्यायालयों को नए चीफ जस्टिस मिले हैं उनमें पटना हाई कोर्ट, कलकत्ता हाई कोर्ट, राजस्थान हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट शामिल हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, "संविधान से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श पर राष्ट्रपति निम्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हुए प्रसन्न हैं।"

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक निम्न न्यायाधीशों को यह नियुक्ति दी गई है।

  1. दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त की गया है।

2. बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस रविंद्र वी. घुघे को कलकत्ता हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

3. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

4. इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस जज महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

5.पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा इसी न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

6. ओडिसा हाई कोर्ट के जज जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा को छ्त्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

7. गुजरात हाई कोर्ट के जज जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

8.राजस्थान हाई कोर्ट के जज जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपटना समेत इन 8 हाई कोर्ट्स को मिले नए चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट