राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत; 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

Dec 20, 2025 08:58 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, होजाई
share Share
Follow Us on

असम के होजाई जिले में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिसमें आठ हाथियों की मौत हो गई और ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत कार्य जारी है, लेकिन रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत; 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

असम के होजाई जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस हादसे में आठ जंगली हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हादसा इतना बड़ा था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 02:17 बजे हुई। हादसे का स्थान गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर बताया गया है। लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों के झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन इसके बावजूद हाथियों की ट्रेन से टक्कर हो गई, जिससे इंजन समेत छह कोच डिरेल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन और लुमडिंग मंडल मुख्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक और लुमडिंग मंडल रेल प्रबंधक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रभावित कोचों के यात्रियों को ट्रेन के अन्य कोचों में उपलब्ध खाली बर्थ पर अस्थायी रूप से सुरक्षित शिफ्ट किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहायता के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं- 0361-2731621 / 2731622 / 2731623

हाथी-ट्रेन टक्कर

रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्रभावित कोचों को अलग करने के बाद ट्रेन को सुबह 06:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया। गुवाहाटी पहुंचने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिसके बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह अधिसूचित हाथी कॉरिडोर नहीं है। फिलहाल इस सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रैक की मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;