Hindi NewsIndia News5 CR cash, 1.5 KG gold, luxury cars expensive property papers What recovered by CBI at bribe taking DIG Bhullar premises
5 CR कैश, 1.5KG सोना, लग्जरी गाड़ियां; महंगी प्रॉपर्टी के पेपर... रिश्वतखोर DIG के पास क्या-क्या मिले?

5 CR कैश, 1.5KG सोना, लग्जरी गाड़ियां; महंगी प्रॉपर्टी के पेपर... रिश्वतखोर DIG के पास क्या-क्या मिले?

संक्षेप: DIG के बिचौलिये कृष्णु से सीबीआई ने 21 लाख बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने कहा है कि मामले में आगे की तलाशी और जांच जारी है।

Thu, 16 Oct 2025 10:54 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से सीबीआई को 5 करोड़ रूपये कैश (अब भी गिनती जारी है) मिले हैं। उनके घर इतनी मात्रा में नकदी देख सीबीआई अफसरों की आंखें फटी रह गईं। इतना ही नहीं DIG के ठिकाने से 1.5 किलो सोना और अन्य ज्वेलरी, पंजाब में महंगी प्रॉपर्टी से जुड़े कई कई दस्तावेज, महंगी मर्सिडीज और ऑडी कारों की चाबियां और 22 महंगी घड़ियां मिली हैं। इसके अलावा लॉकर की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब की बोतलें, एक डबल बैरल गन, एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक एयरगन भी बरामद हुए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, DIG के बिचौलिये कृष्णु से सीबीआई ने 21 लाख बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने कहा है कि मामले में आगे की तलाशी और जांच जारी है। वहीं, इतने सारे कैश और महंगे सामान की बरामदी से सीबीआई टीम की भी आंखें खुली की खुली रह गईं। इससे साफ होता है कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर लंबे समय से रिश्वतखोरी में लिप्त थे।

ये भी पढ़ें:पिता रहे पंजाब DGP; भाई MLA, कितने रसूखदार हैं रिश्वतकांड में अरेस्ट DIG भुल्लर?

बिचौलिए के जरिए लिए थे 8 लाख रुपए

इससे पहले सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके एक बिचौलिए कृष्णु को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक डीआईजी पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को सेटल करने और आगे कोई पुलिस कार्रवाई न करने के बदले 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा, वो हर महीने अवैध रूप से पैसे लेने की भी मांग कर रहा था।

ये भी पढ़ें:रंगे हाथों घूस लेते पंजाब पुलिस के DIG गिरफ्तार, CBI की गिरफ्त में कैसे आए अफसर

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया और चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में जाल बिछाकर डीआईजी के बिचौलिए को 8 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने बताया कि ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता ने डीआईजी को कंट्रोल्ड कॉल की, जिसमें अधिकारी ने पैसे मिलने की बात स्वीकार की और बिचौलिए व शिकायतकर्ता को अपने दफ्तर बुलाया। इसके बाद सीबीआई टीम ने डीआईजी को उनके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया।

सेवापानी सिस्टम से रिश्वत का नेटवर्क

डीआईजी हरचरण ​सिंह भुल्लर ने रिश्वत वसूली के लिए अपना सेवापानी सिस्टम बना रखा था। हर महीने कारोबारियों और पुलिस अधिकारियों से तय रकम ली जाती थी। सीबीआई अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों की भी जांच कर रही है। ​शिकायतकर्ता कारोबारी ने ​शिकायत में कई और पुलिस अ​धिकारियों के नाम लिए हैं, जिन पर अब उन पर ​सीबीआई ​शिकंजा कसेगी।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।