स्टैंडअप कॉमेडी देखना मुझे भी पसंद, लेकिन… ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद पर क्या बोले CM फडणवीस

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा था। लोग हिमांशु जांगड़ा के साथ साथ कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की मांग करने लगे। अब इस पर फडणवीस का रिएक्शन सामने आया है।

स्टैंडअप कॉमेडी देखना मुझे भी पसंद, लेकिन… ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद पर क्या बोले CM फडणवीस

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो पर 370 रुपए के बदले वसूली वाला अश्लील वीडियो सामने आने के बाद इसकी चारों तरफ से निंदा हो रही है। इस पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्टैंडअप कॉमेडी एंटरटेनमेंट का साधन जरूर है लेकिन इस मनोरंजन के लिए भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, "भारत के संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली है। लेकिन साथ ही साथ इसका दुरूपयोग न हो, इसकी व्यवस्था भी की गई है।” उन्होंने आगे कहा, “जब कोई व्यक्ति मर्यादा तोड़ता है, तो यह लोगों के गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार का हनन होता है। और यह संविधान के खिलाफ है।”

फडणवीस ने कहा कि वे खुद भी स्टैंडअप कॉमेडी देखते हैं लेकिन इसके नाम भी कुछ भी परोसना नहीं नहीं है। उन्होंने कहा, “स्टैंडअप कॉमेडी सभी को पसंद है। मैं भी देखता हूं। इससे मनोरंजन भी होता है। लेकिन मनोरंजन करते करते हम समाज की सीमाओं का उल्लंघन करेंगे तो यह सही नहीं होगा। इसीलिए लोगों को इसका ध्यान रखना ही होगा।”

क्या है '370 रुपये की बिरयानी' का पूरा मामला?

यह पूरा विवाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे के स्टैंड-अप शो की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठे हिमांशु जांगड़ा नाम का एक शख्स लोगों को अपना एक किस्सा सुना रहा था। इस दौरान उसने बताया कि वह एक डेट पर गया था जहां उसने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी। इसके बाद हिमांशु ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कहा कि महिला ने उसे घर छोड़ने को कहा लेकिन उसे उन पैसों की वसूली करनी थी। यानी उन पैसों के बदले वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।

वीडियो में उसने आगे और भी कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इस दौरान वहां बैठे लोग हंसते भी नजर आए। इतना ही नहीं, कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी उसे बढ़ावा दिया। इसे देखकर लोग अपना आपा खो बैठे। लोग हिमांशु जांगड़ा की संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रणीत मोरे को भी निशाना बनाया और उसके ऐक्शन की मांग की।

NCW ने भेजा सामान

विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा की कंपनी ने उसे जॉब से निकाल दिया है। वहीं अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने महिलाओं का अपमान करने और अश्लील सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा महिला आयोग ने भी एक्शन लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रणीत और हिमांशु को समन जारी किया है। वहीं हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से 7 दिनों के अंदर डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें